Amitabh Bachchan का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखा- लव पाकिस्तान

Amitabh Bachchan Twitter Account: अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट सोमवार रात हैक कर लिया गया था। लेकिन आधे-घंटे में सदी के महानायक Amitabh Bachchan के ट्विटर अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जून 2019 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Amitabh Bachchan ने अकाउंट रिकवर होने के बाद किए दो ट्वीट
  • टर्किश हैकर ग्रुप ने बदली प्रोफाइल पिक्चर
  • हैकर ग्रुप ने अकाउंट हैक करने के बाद लिखा- लव पाकिस्तान

Amitabh Bachchan का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखा- लव पाकिस्तान

Photo Credit: Twitter

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) का ट्विटर अकाउंट सोमवार रात हैक कर लिया गया था। सामने आई जानकारी के अनुसार, इसके पीछे टर्किश हैकर ग्रुप 'अयिल्दिज टिम' का हाथ बताया गया है जिन्होंने Amitabh Bachchan के ट्विटर अकाउंट को हैक किया था। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि आधे-घंटे में सदी के महानायक Amitabh Bachchan के ट्विटर अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था। अमिताभ बच्चन ने अकाउंट रिकवर होने के बाद राहत की सांस ली और आज सुबह उन्होंने दो ट्वीट किए हैं।

बिग बी (Amitabh Bachchan) ने आज सुबह दो ट्वीट किए हैं, पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा "जी जीवन का यही सत्य है ; स्वीकार करो अशुधता से परे उसका बहिष्कार करो" और दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा "सिर्फ शब्दों से न करना, किसी के वजूद की पहचान हर कोई , उतना कह नही पाता जितना समझता और महसूस करता है... ~ Ef sp"।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस टर्किश हैकर ग्रुप ने अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद प्रोफाइल पिक्चर को बदला और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी। केवल इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के ट्विटर अकाउंट पर लव पाकिस्तान और टर्किश फ्लैग का इमोज़ी भी दिख रहा था।

मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत साइबर यूनिट को सूचित कर दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई और ट्विटर अकाउंट पर लिखे लव पाकिस्तान, प्रोफाइल पिक्चर और टर्किश फ्लैग को तुरंत हटाया गया। अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद केवल प्रोफाइल पिक्चर या फिर "लव पाकिस्तान" और टर्किश फ्लैग ही नहीं लगाया गया बल्कि ट्वीट भी किए गए थे जिन्हें हटा लिया गया है।  
Advertisement

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि उन्होंने साइबर यूनिट और महाराष्ट्र साइबर @SrBachchan के ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी दे दी है। वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। याद करा दें इसी टर्किश हैकर ग्रुप ने पहले भी अभिनेता शाहिद कपूर और अनुपम खेर के ट्विटर अकाउंट को हैक किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.