80 km रेंज वाला नया TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च! टेस्टिंग के दौरान देखा गया

TVS के अनुसार, Creon EV 5.1 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने और 80 km की रेंज निकालने में सक्षम है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 16:42 IST
ख़ास बातें
  • इसे TVS Creon EV कॉन्सेप्ट पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया जा रहा है
  • 2018 में Auto Expo में दिखाया गया था Creon EV
  • सिंगल चार्ज में 80 km रेंज देने का दावा करता है यह कॉन्सेप्ट मॉडल

TVS Creon EV को कंपनी ने 2018 में Auto Expo में दिखाया था

TVS ने 2018 Auto Expo में अपना Creon EV कॉन्सेप्ट को दिखाया था और अब इस कॉन्सेप्ट पर आधारित एक कथित इलेक्ट्रिक स्कूटर रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फिलहाल भारत में टॉप टू-व्हीलर निर्माता में से एक TVS के पास इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पोर्टफोलियो में केवल iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो देश में पॉपुलर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की लिस्ट में आता है। ऐसा प्रतीत होता है कि टीवीएस अपना दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह कोई रहस्य नहीं है कि टीवीएस का इरादा भारी निवेश के साथ देश में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज का विस्तार करने का है और आगामी रेंज में प्रोडक्शन क्रेओन शामिल हो सकता है।

Rushlane ने TVS के अपकमिंग टू-व्हीलर के स्पाई शॉट शेयर किए हैं, जिसे कंपनी के Creon EV कॉन्सेप्ट पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया जा रहा है। टेस्ट यूनिट को कैमोफ्लाज से छिपाया गया था, लेकिन तस्वीर में इसकी कुछ मामूली जानकारी भी मिलती है। फोटो से पता चलता है कि यह कथित इलेक्ट्रिक स्कूटर चौकोर रियर व्यू मिरर के साथ आएगा, कुछ वैसा ही, जैसा TVS iQube में भी देखने को मिलता है।
 

Photo Credit: Rushlane
इसमें बड़ा इंस्ट्रूमेंट पैनल, इंटीग्रेटेड ग्रैब रेल्स और स्टेप-अप सीट डिजाइन का भी पता चलता है। इसके अलावा, स्कूटर में लो-सेट, लंबी सीट और एर्गोनॉमिक रूप से सेट हैंडलबार शामिलहै। रिपोर्ट कहती है कि नया TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ कंपोनेंट्स को iQube से लिया जाएगा।

फिलहाल इस स्कूटर के नाम या इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, TVS Creon कॉन्सेप्ट की बात करें, तो इसमें 12kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ तीन लिथियम-आयन बैटरी पैक हैं। कंपनी के दावे अनुसार, यह 5.1 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने और 80 km की रेंज निकालने में सक्षम है। ICN के अनुसार, कंपनी इसमें आईक्यूब के IP 67 लिथियम-आयन बैटरी पैक का भी उपयोग कर सकती है, जिसमें पीछे के पहिये पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर 5.9bhp की मैक्सिमम पावर प्रदान करती है। 
Advertisement

कॉन्सेप्ट मॉडल को एल्यूमीनियम पेरिमीटर फ्रेम पर डिजाइन किया गया है, और यह क्लाउड कनेक्टिविटी, जियोफेंसिंग, पार्क असिस्ट, सेफ्टी/ एंटी-थेफ्ट फीचर्स, रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और तीन राइडिंग मोड के साथ आता है। इसमें एक TFT स्क्रीन, एक स्मार्टफोन चार्जर और अंडरसीट स्टोरेज भी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TVS, TVS electric scooter, TVS Creon Electric Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.