TVS Apache RTR 310 हुई 310cc इंजन के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

TVS Apache RTR 310 में 312cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 34 एचपी की पावर और 27.3  न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 22:31 IST
ख़ास बातें
  • TVS Apache RTR 310 में 312cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है।
  • TVS Apache RTR 310 की एक्स शोरूम कीमत 2.43 लाख रुपये है।
  • TVS ने आज बाजार में TVS Apache RTR 310 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है।

TVS Apache RTR 310 में 312cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है।

Photo Credit: TVS

टू-व्हीलर निर्माता ब्रांड TVS ने आज बाजार में TVS Apache RTR 310 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। यह लोकप्रिय बाइक का नेक्ड वर्जन है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में 312cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। इस बाइक में बोल्ड डिजाइन स्ट्रीटफाइटर लुक के साथ चैसिस और इंजन समान हैं। अन्य फीचर्स में स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, फ्लैट हैंडलबार और मस्क्यूलर लुक वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। यहां हम आपको TVS Apache RTR 310 के फीचर्स और पावर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TVS Apache RTR 310 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो TVS Apache RTR 310 की एक्स शोरूम कीमत 2.43 लाख रुपये से लेकर 2.64 लाख रुपये तक है। TVS Motor ने TVS Apache RTR 310 की बुकिंग 3,100 रुपये में पहले से ही शुरू कर दी है। कलर ऑप्शन के मामले में टीवीएस की नई बाइक Arsenal Black और Fury Yellow  में उपलब्ध है।


Advertisement
TVS Apache RTR 310 का इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात करें तो TVS Apache RTR 310 में 312cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 34 एचपी की पावर और 27.3  न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। Apache RTR 310 में TVS Apache RR 310, BWM G 310 R, G 310 GS और G 310 RR वाला समान इंजन है। इस बाइक में क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स दी गई हैं जो कि सिर्फ 3 मिनट्स में इंस्टेंट कूलिंग और हीटिंग प्रदान करती हैं। TVS Apache RTR 310 में यूएसडी फ्रंट फॉर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जिसमें दोनों साइड्स में प्रीलोड, कंप्रेशन और रिबोंड के लिए एडजेस्टमेंट दिया गया है। 

ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में रियर और फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिसके साथ ड्यूल चैनल एबीएस आता है। बाइक में ड्यूल कंपाउंड रेडियल टायर्स के साथ 17 इंच के व्हील दिए गए हैं। फुल एलईडी इल्यूमिनेशन के साथ फुल डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल लेवल इंडीकेटर, गियर पॉजिशन इंडीकेटर, टेंप्रेचर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल है। इस बाइक में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है। बाजार में आने के बाद Apache 310 RTR का मुकाबला BMW G 310 R, Triumph Speed 400, Harley Davidson X440 और Bajaj Dominar 400 से होगा।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.