सिंगल चार्ज में 1,200 किलोमीटर चलने वाली 8-सीटर अमेरिकी SUV आ रही है भारत!

Model H में 200kWh का बैटरी पैक मिलता है और जैसा कि हमने बताया, कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 1,200 km की रेंज निकालने में सक्षम है।

सिंगल चार्ज में 1,200 किलोमीटर चलने वाली 8-सीटर अमेरिकी SUV आ रही है भारत!

Triton Model H में 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं

ख़ास बातें
  • य़ूएस-आधारित मोबिलिटी कंपनी Triton ने भारत में दिखाई इलेक्ट्रिक कार
  • Triton Model H सिंगल चार्ज में चलेगी 1,200 किलोमीटर
  • 0-60 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ेगी मात्र 2.9 सेकंड में
विज्ञापन
यूएस-आधारित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Triton EV ने भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में नए खिलाड़ी के रूप में कदम रख सकते हैं। मंगलवार को, कंपनी ने हैदराबाद में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) Triton Model H को शोकेस किया। ट्राइटन ईवी की भारत में यह पहली एसयूवी न केवल देखने में विशाल और दमदार है, बल्कि इसकी रेंज भी जबरदस्त है। कंपनी का दावा है कि Model H सिंगल चार्ज में 1,200 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। आइए इस कार के बारे में अधिक जानते हैं।

लुक में Model H आपको अमेरिकी एसयूवी होने का अहसास कराएगी। इसमें विशाल फ्रंट ग्रिल देखने को मिलती है और यह साइज़ में भी विशाल है। इसकी लंबाई 5,690 mm, ऊंचाई 2,057 mm और चौड़ाई 1,880 mm है। इसका व्हीलबेस भी लगभग 3,302 mm है। निश्चित तौर पर यह रोड पर किसी मिनी ट्रक से कम नहीं लगेगी। यह आठ सीटर (8-Seater electric SUV) है और उसके बाद भी इसमें 5,663 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है।

Model H में 200kWh का बैटरी पैक मिलता है और जैसा कि हमने बताया, कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 1,200 km की रेंज निकालने में सक्षम है। हाइपरचार्जर के विकल्प के साथ यह बैटरी पैक मात्र दो घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक कार 0-60 मील प्रति घंटा (लगभग 0-97 kmph) की रफ्तार मात्र 2.9 सेकंड में पकड़ सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि Triton अगले कुछ महीनों में भारत में 30 करोड़ डॉलर (लगभग 226 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने यह भी बताया कि उसे भारत से पहले ही 2.4 बिलियन डॉलर (लगभग 18,000 करोड़ रुपये) की खरीद के ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी जल्द तेलंगाना के ज़ाहिराबाद इलाके में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की योजना बना रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »