TikTok हुआ Apple Vision Pro पर उपलब्ध, अब नए तरीके से देख पाएंगे वीडियो

TikTok ने यूट्यूब से पहले ऑफिशियल ऐप उतार दिया है। विजन प्रो के लिए एक ऑफिशियल टिकटॉक ऐप उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 09:59 IST
ख़ास बातें
  • TikTok ने Apple Vision Pro हेडसेट के लिए एक ऐप जारी किया है।
  • विजन प्रो के लिए एक ऑफिशियल TikTok ऐप उपलब्ध है।
  • Apple Vision Pro हेडसेट पर TikTok वीडियो को नए तरीके से देख पाएंगे।

Photo Credit: X/TikTok

TikTok  ने आज घोषणा की कि उसने Apple Vision Pro हेडसेट के लिए एक ऐप जारी किया है। ऐप को विजनओएस के स्पेटियल डिजाइन स्टाइल के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, जिसमें टिकटॉक अपने शॉर्ट-फॉर्म वीडियो के लिए ज्यादा बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। जहां अन्य लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अभी तक Vision Pro के लिए कोई ऑफिशियल ऐप नहीं उतारा है, हालांकि, इस पर काम चल रहा है। अब यह कब तक आएगा इसके बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। 

TikTok ने यूट्यूब से पहले ऑफिशियल ऐप उतार दिया है। विजन प्रो के लिए एक ऑफिशियल टिकटॉक ऐप उपलब्ध है, इसलिए अब यूजर्स हर दिन वीडियो स्क्रॉल करके अपना मनोरंजन कर सकते हैं। ऐप में विजन प्रो पर एक जाना पहचाना लेआउट है, जिसमें प्रोफाइल, कमेंट्स, सर्च और काफी कुछ के साथ प्राइमरी "फोर यू" वीडियो फीड है। टिकटॉक अब विजन प्रो के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

TikTok ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि "इस शानदार कंटेंट व्यू के जरिए अपने फॉर यू फीड का बिल्कुल नए तरीके से एक्सपीरियंस कीजिए"

हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि टिकटॉक पहले से ही फोन पर 5 घंटे बिताने को सिर्फ 5 मिनट जैसा महसूस कराने के लिए लोकप्रिय है। अब यह कल्पना भी नहीं की जा सकती है कि यह हेडसेट पर यह कैसा होगा। अगर आप सिर्फ कुछ मिनटों के लिए टिकटॉक खोलने का प्लान बना रहे हैं और आपको पता चले कि आपके विजन प्रो की फुल चार्ज बैटरी खत्म हो गई है तो आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए। TikTok ने वास्तव में Vision Pro पंच में YouTube और Netflix दोनों को हरा दिया। 
Advertisement

एप्पल विजन प्रो पर अभी भी कुछ सोशल मीडिया स्ट्रीमिंग वीडियो और स्ट्रीमिंग म्यूजिक ऐप्स मौजूद हैं, जिनमें इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफ और वॉट्सऐप शामिल हैं। हाल ही में डेवलपर क्रिश्चियन सेलिग ने विजन प्रो पर यूट्यूब वीडियो देखने के लिए जूनो नाम का एक ऐप तैयार किया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.