हाइड्रोजन वाले ड्रोन ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार 4 घंटे भरी उड़ान, इन कामों को करेगा आसान

हाइड्रोजन से चलने वाले ड्रोन ने लंबे समय तक हवा में रहने के बाद नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Tianmushan-1 ड्रोन ने लगातार 4 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी।
  • Tianmushan-1 ड्रोन ने करीबन 188 किलोमीटर की दूरी तय की
  • Tianmushan-1 हाइड्रोजन ईंधन से चलता है, जिससे यह लंबी उड़ान भर सकता है।

Tianmushan-1 Drone

Photo Credit: Tianmushan Laboratory

हाइड्रोजन से चलने वाले ड्रोन ने लंबे समय तक हवा में रहने के बाद नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में चीन में एडवांस मल्टीरोटर ने एविएशन की नई लिमिट तय की हैं। 11 दिसंबर को हांगझोऊ में आयोजित एक इंडस्ट्री एक्पो में हायड्रोजन से चलने वाले ड्रोन ने लंबी उड़ान भरी, जिसको लेकर बैटरी से चलने वाले ड्रोन निर्माता की चिंता बढ़ने लगी है। हाइड्रोजन से चलने वाला ड्रोन उड़ते हुए एनर्जी प्रोड्यूस कर सकता है। वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले ड्रोन का नाम तियानमुशान-1 है, जिसे बेइहांग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने तैयार किया है। आइए Tianmushan-1 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लगातार 4 घंटे तक उड़ने का रिकॉर्ड

Tianmushan-1 ड्रोन ने 16 नवंबर को लगातार 4 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी और इस दौरान करीबन 188 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान पूरी उड़ान पर बारीकी से नजर रखी गई, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सब कुछ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के स्टैंडर्ड के अनुरूप हो रहा है। डाटा को रिव्यू करने के बाद रिकॉर्ड को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।

इस ड्रोन में क्या है अलग?

Tianmushan-1 हाइड्रोजन ईंधन से चलता है, जिससे यह हवा में ज्यादा समय तक रह सकता है, जबकि अधिकतर ड्रोन में बड़ी बैटरी दी जाती है। स्पीड के लिए बैटरी जरूरी है, लेकिन हाइड्रोजन की वजह से यह लंबे समय तक उड़ान भर सकता है। ड्रोन के उड़ते हुए हाइड्रोजन सिस्टम लगातार एनर्जी प्रोड्यूस करता है, इसलिए इसकी उड़ान ज्यादा होती है। ड्रोन का साइज बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन यह आसानी से कैमरे या सेंसर को ले जा सकता है। इक्विपमेंट को ले जाने के बावजूद यह स्टेबल और रहता है। इसके अलावा यह अत्यधिक गर्म या अत्यधिक ठंडे मौसम में भी उड़ान भर सकता है, जिससे यह कई वातावरण में काम कर सकता है।

Advertisement

ड्रोन का कहां हो सकता है इस्तेमाल

यह ड्रोन लंबे समय तक हवा में रह सकता है, इसलिए ड्रोन का उपयोग कई अलग-अलग कार्यों के लिए किया जा सकता है। इसके जरिए पाइपलाइन की जांच की जा सकती है, ट्रैफिक को मॉनिटर किया जा सकता है और ​​प्राकृतिक क्षेत्रों की सुरक्षा की जा सकती है। यह ड्रोन रिमोट एरिया में सप्लाई पहुंचाने से लेकर इमरजेंसी में सहायता करने में काम आता है। इसके अलावा यह ड्रोन कोई हानिकारक उत्सर्जन नहीं करता है, जिससे इसके उपयोग से पर्यावरण पर भी प्रभाव नहीं पड़ता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hydrogen Drone, Guinness World Record

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.