Earth Day: गूगल ने बनाया पांच बायोम वाला रंग-बिरंगा आकर्षक डूडल

Earth Day: गूगल ने बनाया पांच बायोम वाला रंग-बिरंगा आकर्षक डूडल
विज्ञापन
आज 22 अप्रैल को दुनिया भर में हमारे गृह यानी पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। गूगल ने इस मौके को हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज़ में गूगल डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है। गूगल के मुताबिक, यह एक ऐसा दिन है जब संस्कृति, भाषा और परंपराएं पीछे छूट जाती हैं।''

आज दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों के नेता आधिकारिक तौर पर पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे। पिछले साल दिसंबर में 190 से ज्यादा देश इस समझौते को अपनाने पर सहमत हुए थे। इस समझौते की साइनिंग सेरेमनी हमारी पृथ्वी को बचाने की तरफ पहला स्थिर कदम होगा।

46 वें पृथ्वी दिवस पर, डूडल कलाकार सोफी डायो ने पृथ्वी की सुंदरता दिखाते हुए इसके बड़े बायोम को रंगो से सजाया है। इस डूडल ने आज गूगल के होम पेज को खासा आकर्षक बना दिया है।

डूडल में पृथ्वी के पांच सबसे बड़े बायोम, टुंड्रा, जंगल, घास के मैदान, रेगिस्तान और कोरल रीफ (मूंगे की चट्टानें) चुनी हैं। इन पांचों बायोम डूडल को 15 मिनट के बाद एक-एक कर देखा जा सकता है या फिर पेज रिफ्रेश कर।

हर बायोम में एक जीव को सुविधाजनक तरीके से रहते दिखाया गया है। गूगल द्वारा बनाए गए इस आकर्षक डूडल को एक-एक कर यहां देखें।
 

जंगल और लाल लोमड़ी

रेगिस्तान और कछुआ

समुद्र, कोरल रीफ और ऑक्टोपस

घास के मैदान और हाथी

टुंड्रा और पोलर बीयर
 

1970 से 22 अप्रैल को हर साल दुनिया पृथ्वी दिवस के तौर पर मनाती है जो अर्थ डे नेटवर्क द्वारा आयोजित की जाती है। दुनिया भर में 193 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Doodle, Earth Day, Doodle on earth day
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  2. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  3. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  4. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  6. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  7. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  9. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  10. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »