Tesla ने बच्चों के लिए लॉन्च की 24Km रेंज वाला Cybertruck

Tesla Cyberquad for Kids की कीमत 1,900 डॉलर (लगभग 1,42,400 रुपये) है और यह ऑफिशिअल ऑनलाइन शॉप के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Tesla ने बच्चों के लिए लॉन्च की 24Km रेंज वाला Cybertruck

Tesla Cyberquad for Kids ATV को 8 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है।

ख़ास बातें
  • Tesla Cyberquad for Kids की 2-4 सप्ताह में शिपिंग शुरू हो जाएगी।
  • यह 150 पाउंड (68 किलोग्राम) का कुल पेलोड ले जा सकती है।
  • साइबरट्रक की तरह इसमें एक LED लाइट बार है जो फ्रंट फेसिआ में चल रहा है।
विज्ञापन
Tesla ने Cyberquad for Kids को लॉन्च कर दिया है, जो कि अमेरिका में फेस्टिव सीजन के लिए सही समय पर आई है। साइबरक्वाड फॉर किड्स एक ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) है और इसका डिजाइन Tesla Cybertruck से प्रेरित है। यह लिथियम-आयन बैटरी से चलती है जिसको एक बार चार्ज करने पर 15 मील (24 किमी) तक रेंज चली जाती है। ATV को 8 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है, टेस्ला के साइबरक्वाड फॉर किड्स में 10 मील प्रति घंटे (16 किमी प्रति घंटे) की एडजस्टेबल टॉप स्पीड है।
 

Tesla Cyberquad for Kids price

Tesla Cyberquad for Kids की कीमत 1,900 डॉलर (लगभग 1,42,400 रुपये) है और यह ऑफिशिअल ऑनलाइन शॉप के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। टेस्ला की ATV में साइबरट्रक का डिजाइन दिखता है और इसे स्टेनलेस-स्टील फिनिश में भी पेश किया गया है। Tesla ने मेंशन किया है कि Cyberquad for Kids 2-4 सप्ताह में शिपिंग शुरू कर देगा और यह गारंटी नहीं देता है कि ऑर्डर क्रिसमस और न्यू ईयर ईव की छुट्टियों से पहले आ सकते हैं। 
 

Tesla Cyberquad for Kids specifications

बच्चों के लिए टेस्ला की ATV को 8 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है। Tesla Cyberquad for Kids 150 पाउंड (68 किलोग्राम) का कुल पेलोड ले जा सकती है। इसमें एक फुल स्टील फ्रेम और एक कुशन वाली सीट है। एक एटीवी होने के नाते, इसमें बेहतर स्टॉपिंग पावर और अच्छे ऑफ-रोड कौशल के लिए रियर डिस्क ब्रेक के साथ एडजस्टेबल सस्पेंशन है। साइबरट्रक के समान इसमें एक एलईडी लाइट बार है जो फ्रंट फेसिआ में चल रहा है।

जैसा कि पहले बताया गया है, बच्चों के लिए टेस्ला साइबरक्वाड में एक कन्फिगर करने योग्य टॉप स्पीड है। पहली सेटिंग में इसे 5 मील प्रति घंटे (8 किमी प्रति घंटे) तक लिमिट किया जा सकता है, जबकि दूसरी सेटिंग में इसे 10 मील प्रति घंटे (16 किमी प्रति घंटे) तक लिमिट किया जा सकता है। रिवर्सिंग स्पीड भी 5 मील प्रति घंटे तक लिमिटेड है।
इस हफ्ते की शुरुआत में, टेस्ला ने साइबरट्रक से प्रेरित सीटी की भी घोषणा की, जिसे साइबरव्हिस्ल (Cyberwhistle) नाम दिया गया है। यह 50 डॉलर (लगभग 3,700 रुपये) में मिलती है और खबर लिखने के समय स्टॉक से बाहर दिखाई दे रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »