जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम

TEMPT ने भारत में ICY Instant Cooling Portable Fan लॉन्च किया है। इसमें Chiller Technology, 4000mAh बैटरी और 18°C तक कूलिंग इफेक्ट का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2026 12:38 IST
ख़ास बातें
  • TEMPT ICY में Chiller Mode के साथ 18°C तक कूलिंग का दावा
  • 4000mAh बैटरी एक बार चार्ज पर 12 घंटे तक चल सकती है
  • Type-C फास्ट चार्जिंग से करीब 90 मिनट में फुल चार्ज होगा

TEMPT ICY पोर्टेबल फैन 18°C तक कूलिंग इफेक्ट देने का दावा करता है

Photo Credit: TEMPT

TEMPT ने भारतीय बाजार में अपना नया ICY Instant Cooling Portable Fan लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो गर्मी के मौसम में ट्रैवलिंग, ऑफिस, आउटडोर एक्टिविटी या रोजाना के सफर के दौरान पोर्टेबल कूलिंग सॉल्यूशन चाहते हैं। नए ICY फैन में Chiller Technology दी गई है, जो कुछ सेकेंड में 18 डिग्री सेल्सियस तक का कूलिंग इफेक्ट देने का दावा करती है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकता है और इसे आसानी से बैग या हैंडबैग में कैरी किया जा सकता है।

TEMPT ICY की कीमत 1,990 रुपये रखी गई है। यह Elegant Beige, Bold Grey और Serene White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं।

Advertisement

TEMPT ICY की सबसे बड़ी खासियत इसका Chiller Mode है। कंपनी ने इसमें सेमीकंडक्टर-बेस्ड कूलिंग प्लेट दी है, जो एक्टिव होने के कुछ सेकेंड के भीतर 18 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर स्किन के संपर्क में आते ही तुरंत ठंडक का एहसास कराता है और इसे मिनी पोर्टेबल AC जैसा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 4000mAh की रिचार्जेबल लिथियम बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकता है। वहीं Chiller Mode के साथ यह 10 घंटे तक कूलिंग देने में सक्षम है। यूजर्स को इसमें चार अलग-अलग एयरफ्लो मोड भी मिलते हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है।

TEMPT ICY में हाई-परफॉर्मेंस ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 14,000 RPM से ज्यादा स्पीड पर काम कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसके बावजूद डिवाइस का नॉइज लेवल 20dB से कम रहता है। ऐसे में इसे ऑफिस, पढ़ाई, यात्रा या सोने के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

डिवाइस में LED डिस्प्ले भी दिया गया है, जो बैटरी लेवल, फैन स्पीड और कूलिंग मोड की जानकारी दिखाता है। इसके अलावा इसमें वन-बटन कंट्रोल सिस्टम मिलता है, जिसकी मदद से यूजर आसानी से स्पीड बदल सकता है और Chiller Mode को ऑन या ऑफ कर सकता है।

चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस करीब 90 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। इसे लैपटॉप, पावर बैंक, वॉल चार्जर और कार चार्जर के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.