टेलीकॉम फर्म BT Group करेगी 55 हजार कर्मचारियों की छंटनी!

फाइबर रोल आउट पूरा होने के बाद कंपनी अपनी 3G सर्विसेज भी बंद कर देगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2023 09:16 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में कंपनी में 1 लाख 30 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
  • यूके में इसके 80 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।
  • विदेशों में कंपनी के लिए 20 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं।

UK की टेलीकॉम फर्म BT Group ने कहा है कि वह अपने वर्कफोर्स में से 55 हजार लोगों को कम करेगी।

Photo Credit: Pixabay

मंदी की मार दुनियाभर में लोगों को बेरोजगार बना रही है। 2023 के शुरू होने से लेकर अब तक विश्वभर की बड़ी टेक कंपनियों में से लाखों लोगों को निकाला जा चुका है। अब टेलीकॉम कंपनी BT ग्रुप भी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। यूके आधारित कंपनी ने छोटी मोटी संख्या में नहीं, बल्कि 55 हजार तक कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। इनमें से कुछ कर्मचारियों की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से भी काम लिया जाएगा। 

UK की टेलीकॉम फर्म BT Group ने कहा है कि वह अपने वर्कफोर्स में से 55 हजार लोगों को कम करेगी। कंपनी को यूके की सबसे बड़ी नेटवर्क ऑपरेटर के रूप में जाना जाता है। हालांकि ये छंटनी एक ही समय पर न करके लगभग एक दशक के भीतर धीरे धीरे की जाएगी। Reuters के अनुसार, इसके लिए 2030 तक का टारगेट रखा गया है। फर्म ने हाल ही में यूके के अंदर अपना फाइबर ऑप्टिक रोल आउट पूरा किया है। यह नेटवर्क को तांबे से हटाकर पूरी तरह से फाइबर में बदल रही है। कहा गया है कि एक बार सब जगह नेटवर्क पूरा होने के बाद कंपनी को इतने ज्यादा स्टाफ की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। क्योंकि फिर न तो नेटवर्क बनाने की जरूरत होगी और न ही उसे बहुत ज्यादा मेंटेन करने की। 

फाइबर रोल आउट पूरा होने के बाद कंपनी अपनी 3G सर्विसेज भी बंद कर देगी। वर्तमान में कंपनी में 1 लाख 30 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। छंटनी लागू होने के बाद यह 75 हजार से लेकर 90 हजार तक कर्मचारियों को वर्कफोर्स में से हटाने की बात कह रही है। जो कि मार्च 2030 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस तरह से यह 40% वर्कफोर्स को कम कर देगी। यूके में इसके 80 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। यहीं पर सबसे ज्यादा छंटनी भी की जाएगी। विदेशों में कंपनी के लिए 20 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं। 

कंपनी के सीईओ फिलिप जेंसन के मुताबिक, नया बीटी ग्रुप साइज में पहले से कहीं ज्यादा छोटा होगा और इसका भविष्य कहीं ज्यादा उज्जवल होगा। कंपनी ने AI को भी शामिल करने वाली है जिसके बाद नेटवर्क को मेंटेन करना बहुत आसान हो जाएगा। AI अब कंपनियों में मानव की जगह लेना शुरू कर चुका है। कई कंपनियों ने इस संबंध में घोषणा भी कर दी है कि जहां AI से काम हो सकता है, वहां लोगों को रखने की जरूरत को खत्म किया जाएगा। हाल ही में टेक कंपनी IBM ने आने वाले सालों में नए कर्मचारियों की भर्ती को रोकने की बात कही थी। कंपनी का कहना है कि नए कर्मियों की भर्ती की बजाए वह AI का इस्तेमाल करेगी। कंपनी AI के विकास पर फोकस करेगी और आने वाले कुछ सालों में AI इसके 30% कर्मचारियों की जगह ले लेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BT Group, BT Group layoffs, layoff us news, layoffs telecom

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  5. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.