शार्क जैसे दांतों के साथ पैदा हुई लड़की! 19 साल बाद हुई सर्जरी ने दी खूबसूरत मुस्कान

अमेरिका के ऑक्लाहोमा में जन्मीं मिहाली के दांत जन्म से ही पारदर्शी थे।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2022 14:01 IST
ख़ास बातें
  • समय के साथ उनके दांत ज्यादा कमजोर होते गए
  • दांतों के भद्देपन की वजह से उन्होंने मुस्कराना तक छोड़ दिया
  • 8 दिसंबर 2021 को, 19 साल की उम्र में मिहाली के दांतों की हुई सर्जरी

Mihaly Olivia Grace Schlegel हड्डियों से जुड़ी बीमारी के साथ समस्या के साथ पैदा हुईं थी

Photo Credit: msn.com

दांत शरीर का ऐसा हिस्सा हैं जो न केवल खाना चबाने के काम आते हैं, बल्कि ये हमारी मुस्कराहट और हंसी में भी शामिल होते हैं। खिली हुई मुस्कान स्वस्थ दांतों के बगैर पूरी नहीं होती है। लेकिन, अगर यही दांत किसी के हम पर हंसने का कारण बन जाएं तो कैसा लगता है! मिहाली ओलिवा ग्रेस शेगेल (Mihaly Olivia Grace Schlegel) दांतों से जुड़ी ऐसी समस्या के साथ पैदा हुईं थी, जिसके कारण उनका जीना दूभर हो गया। 

न्यूज टाइम्स यूके की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के ऑक्लाहोमा में जन्मीं मिहाली के दांत जन्म से ही पारदर्शी थे। यानि कि जहां अन्य इन्सानों के दांत दूध से सफेद होते हैं, मिहाली के दांत ऐसे थे जिनके आर पार देखा जा सके। इनका आकार भी अजीब था और इन्हें शार्क टूथ यानि कि शार्क मछली जैसे दांतों वाली कहकर पुकारा जाने लगा। लोगों द्वारा मजाक बनाए जाने के अलावा इनके दांतों ने इनके खाना खाने में मुश्किलें पैदा कर दीं। मिहाली ठीक से खाना भी नहीं खा पाती थीं। 

मिहाली के अनुसार, वह पारदर्शी दांतों के साथ पैदा हुई थी। जब वह 19 साल की हुई तो उनको नकली जबड़े की जरूरत महसूस होने लगी। क्योंकि उनके जन्मजात दांत बहुत कमजोर थे और वह ठीक से खाना भी नहीं खा पाती थी। साइंस की भाषा में ब्रिटल बोन डिसीज (brittle bone disease) कहा जाता है। इसके साथ दांतों से जुड़ी और भी कई बीमारियां आ जाती हैं। मिहाली ने बताया कि जब से उनके दांत निकलने शुरू हुए तो वे बहुत ही नाजुक थे और बिल्कुल पारदर्शी थे। इतना ही नहीं, हड्डियों से जुड़ी उनकी इस बीमारी के कारण उनके शरीर में 117 हड्डियां तड़की हुई थीं। 

जैसे-जैसे वो बड़ी हो रही थी, उनको लग रहा था कि दांत मजबूत हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समय के साथ उनके दांत और ज्यादा कमजोर होते गए। उनकी समस्या बढ़ती गई और उनको खाना खाने में भी दिक्कतें आने लगीं। 15 साल की उम्र में वह ब्रेड जैसी नर्म चीज भी नहीं खा पाती थी। मुस्कराते हुए भी उनका चेहरा बहुत भद्दा लगता था। लोग उनको शार्क टूथ कहने लगे। 
Advertisement

मिहाली अपनी इस बीमारी से जूझती रहीं, इस समस्या के साथ जीने की कोशिश करती रही, लेकिन यह आसान नहीं था। दांतों के भद्देपन की वजह से उन्होंने मुस्कराना तक छोड़ दिया था। खाना खाने में उन्हें बहुत दर्द होता था। 13 साल की उम्र में उनके दिमाग में ख्याल आया कि उनको नकली जबड़ा लगवा लेना चाहिए। लेकिन, डॉक्टर उनकी बीमारी के कारण उनके जन्मजात जबड़े को तोड़ने से डर रहे थे क्योंकि ब्रिटन बोन डिसीज के कारण उनकी पहले ही 36 सर्जरी हो चुकी थी। शरीर में कई रॉड लग चुकी थीं। 
Advertisement

8 दिसंबर 2021 को, 19 साल की उम्र में मिहाली के दांतों की एक सर्जरी की गई। उनके जबड़े में नए दांत लगाए गए। इस सर्जरी के बाद जब वो पहली बार मुस्कराईं तो उनकी आँखों में आंसू आ गए क्योंकि वह बहुत लम्बे समय बाद मुस्कराई थी। सर्जरी में 9,500 डॉलर (लगभग 7.5 लाख रुपये) का खर्च आया। मिहाली अब खुलकर मुस्करा सकती थी। उनकी खुशी का ठिकाना न था। हालांकि, अभी भी उनको कई प्रक्रियाओं से गुजरना है। लेकिन अब वो आराम से खा सकती है, मुस्करा सकती है। वह अब अपनी मुस्कराहट को खूबसूरत कह सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: brittle bone disease, Mihaly Olivia Grace Schlegel

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  7. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  9. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.