फोन की मदद से ढूंढ लिया पापा का बैग, चलती ट्रेन में हुआ था चोरी

व्यक्ति का परिवार एक-दूसरे के साथ ‘लोकेशन’ शेयर करता है और उन्हें उनके पिता के फोन की ‘लोकेशन’ तिरुनेलवेली में मेलप्पालयम के पास रेलवे लाइन पर दिखी।

फोन की मदद से ढूंढ लिया पापा का बैग, चलती ट्रेन में हुआ था चोरी

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • चलती ट्रेन में चोरी हुआ एक व्यक्ति का बैग
  • बेटे ने उस बैग में मौजूद फोन से ट्रेस किया बैग
  • चोरों को लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
भारत में कोई समान चोरी होने पर ज्यादातर लोगों को लगता है कि अब उनका सामान कभी वापस नहीं मिलेगा, खासतौर पर यदि किसी का बैग चलती ट्रेन में चोरी हुआ हो, तो उम्मीद ना के बराबर हो जाती है। हालांकि, एक व्यक्ति ने ऐसा नहीं सोचा और अपने पिता का चोरी हुआ बैग खुद ढूंढ़ लिया। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

राज भगत नाम के एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया (via NDTV) कि तीन और चार फरवरी की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे उनके पिता नागरकोइल-काचीगुडा एक्सप्रेस ट्रेन में जब अपनी बर्थ तलाश रहे थे और सामान को व्यवस्थित करने में लगे थे तभी उनका बैग खो गया, जिममें फोन भी था।

करीब दो घंटे बाद उनके पिता को बैग के गायब होने का अहसास हुआ। काफी तलाशने के बाद जब बैग नहीं मिला तो उन्होंने अन्य यात्री के फोन से अपने पुत्र राज भगत को इस बारे में जानकारी दी। 

भगत ने एजेंसी को बताया कि उनका परिवार एक-दूसरे के साथ ‘लोकेशन' शेयर करता है और उन्हें उनके पिता के फोन की ‘लोकेशन' तिरुनेलवेली में मेलप्पालयम के पास रेलवे लाइन पर दिखी। भगत ने चोर पकड़ने के लिए डेटा और मैप का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, ‘‘तो मैंने अनुमान लगाया कि चोर तिरुनेलवेली जंक्शन पर उतर गया और दूसरी ट्रेन से नागरकोइल लौट रहा है।''

भगत ने अपने एक दोस्त के साथ चोर का पीछा करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम रास्ते में रुके और एक रेलवे पुलिस के जवान को भी इस बारे में बताया तथा उसे भी अपने साथ ले लिया।''

भगत ने कहा, ‘‘ लेकिन मैप पर उसकी हलचल से मैंने अनुमान लगाया कि वह स्टेशन के मुख्य द्वार से बाहर निकलकर अन्ना बस अड्डे की ओर जाने वाली बस में सवार हो गया है। इसलिए, हमने मोटरसाइकिल से बस का पीछा करना शुरू कर दिया।''

उन्होंने बताया कि आखिरकार वह अन्ना बस अड्डे पर उतर गया।

भगत ने कहा, ‘‘गूगल ‘मैप' में मुझे उसकी लोकेशन महज दो मीटर दिख रही थी। तभी मैंने अपने सामने उसे पिताजी के बैग के साथ देखा। उसके बाद हमने आस-पास के लोगों की मदद से उसे घेर लिया।''

भगत ने आगे PTI को से कहा कि ‘‘दो घंटे तक यह पूरा घटनाक्रम चला। जब मैंने चोर को पिताजी के बैग के साथ अपने सामने खड़े देखा, तो मैं आपको बता नहीं सकता कि कितनी खुशी हो रही थी।''

बाद में चोर को थाने ले जाया गया, जहां पता चला कि वह आदतन अपराधी है। पुलिस ने उसके पास से उस दिन चुराई गई सभी चीजें- फोन चार्जर, ब्लूटूथ ईयरफोन, ताला और चाबी, एक हजार रुपये नकद आदि बरामद कर लिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Stolen Bag, Stolen Bag Found via Location Tracing
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »