Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा: सिंगल चार्ज में चलेगी 250 KM से ऊपर, 1 घंटे में होगी 80% तक चार्ज!

नई Tigor EV कंपनी द्वाराा विकसित Ziptron पावरट्रेन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। टाटा की ज़िपट्रॉन संचालित गाड़ियां हाई-वोल्टेज 300+ वोल्ट परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अगस्त 2021 19:03 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tigor EV से उठा पर्दा
  • Ziptron पावरट्रेन टेक्नोलॉजी से होगी लैस
  • 31 अगस्त को भारत में होगी लॉन्च

Tata Tigor EV की रेंज 250 किलोमीटर से अधिक हो सकती है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Tigor EV को बुधवार को भारत में पेश किया। कार को कंपनी के इलेक्ट्रिक कार के बेढ़े में Nexon EV इलेक्ट्रिक कार के नीचे रखा गया है। कंपनी ने इसके कई स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है। Tata का दावा है कि Tigor EV इलेक्ट्रिक कार (Electric car) मात्र 5.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। सेल 31 अगस्त से शुरू की जाएगी।

अभी तक Tigor EV को केवल सरकारी लोगों और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन 31 अगस्त से यह कार सभी के लिए उपलब्ध होगी। बुधवार को Tata ने Tigor को पेश करने के साथ ही इसकी बुकिंग को भी खोल दिया था। यदि आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं, तो आप Tigor Electric Car को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से या अपने नजदीकी Tata Motors के शोरूम पर बुक कर सकते हैं। फिलहाल इसकी कीमत के ऊपर से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन खबरों का मानना है कि इलेक्ट्रिक वर्ज़न की कीमत Tigor के नॉन-इलेक्ट्रिक वर्ज़न से थोड़ी ज्यादा होगी। जानकारी के लिए बता दें, वर्तमान में Tigor पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Advertisement

पावर, रेंज आदि सपेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नई Tigor EV कंपनी द्वाराा विकसित Ziptron पावरट्रेन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। टाटा की ज़िपट्रॉन संचालित गाड़ियां हाई-वोल्टेज 300+ वोल्ट परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। यूं तो Nexon EV में बड़ा 30.2 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, लेकिन Tigor EV में कंपनी ने छोटे 26 kWh क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है।

Tata Motors ने इसकी सटीक  रेंज की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इसकी रेंज फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए रीबैज की गई Xpres-T इलेक्ट्रिक कार की रेंज (213 किलोमीटर) से ज्यादा होगी। Tata Motors यह पहले ही बता चुकी है कि Ziptron वाहनों की रेंज कम से कम 250 किलोमीटर होगी। ऐसे में हम Tigor EV की रेज इससे ऊपर मान सकते हैं।
Advertisement

नई Tata Tigor EV की मोटर 75 hp और 170 Nm का टार्क निकालती है, जो Nexon EV की तुलना में कम है, फिर भी यह Xpres-T (34 hp और 65 Nm) से अधिक है। इसके अलावा, ज़िपट्रॉन तकनीक टिगॉर ईवी को लगभग एक घंटे के समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम बनाएगी। Xpres-T इतने के लिए लगभग दोगुना समय लेती है। कार के सभी स्पेसिफिकेशन्स और इसकी भारत में कीमत के लिए अभी हमें कुछ दिनों का इंतज़ार करना होगा। उम्मीद है कि ये सभी जानकारियां 31 अगस्त को कार के लॉन्च के साथ सभी के सामने आए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.