कल सभी ग्राहकों के लिए लॉन्च होगी Tata Tigor EV, 1 घंटे में होगी 80% तक चार्ज!

नई Tigor EV कंपनी द्वारा विकसित Ziptron पावरट्रेन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। टाटा की ज़िपट्रॉन संचालित गाड़ियां हाई-वोल्टेज 300+ वोल्ट परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 18:42 IST
ख़ास बातें
  • नई Tata Tigor EV की मोटर 75 hp और 170 Nm का टार्क निकालती
  • टाटा टिगॉर ईवी की रेंज कम से कम 250 किलोमीटर होगी
  • कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नई इलेक्ट्रिक कार Tigor EV कल मंगलवार 31 अगस्त से भारत में सभी ग्राहकों के लिए खरीद के लिए उपलब्ध होगी। अब-तक इस इलेक्ट्रिक कार को केवल सरकारी लोगों और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन कल से इसे कोई भी अपना बना सकता है। कार की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल, कंपनी ने कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि बाकि सभी जानकारियों से कल पर्दा उठा दिया जाएगा।

Tata Tigor EV को कल सभी ग्राहकों के लिए पेश कर दिया जाएगा। कार की स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है, हालांकि अब-तक इसकी कीमत से संबंधित जानकारी साफ नहीं हुई है। माना जा रहा है कि कल 31 अगस्त को कंपनी इसकी कीमत और उपलब्धता संबंधी सारी जानकारी सार्वजनिक कर देगी। बात दें, अब-तक Tata Tigor EV को केवल सरकारी लोगों और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन कल से इसे सबके लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर कार की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, कोई भी ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इलेक्ट्रिक कार Tigor EV को 21,000 रुपये की राशि के साथ बुक करा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नई Tigor EV कंपनी द्वारा विकसित Ziptron पावरट्रेन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। टाटा की ज़िपट्रॉन संचालित गाड़ियां हाई-वोल्टेज 300+ वोल्ट परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। यूं तो Nexon EV में बड़ा 30.2 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, लेकिन Tigor EV में कंपनी ने छोटे 26 kWh क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है।

Tata Motors ने इसकी सटीक  रेंज की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इसकी रेंज फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए रीबैज की गई Xpres-T इलेक्ट्रिक कार की रेंज (213 किलोमीटर) से ज्यादा होगी। Tata Motors यह पहले ही बता चुकी है कि Ziptron वाहनों की रेंज कम से कम 250 किलोमीटर होगी। ऐसे में हम Tigor EV की रेंज इससे ऊपर मान सकते हैं।
Advertisement

नई Tata Tigor EV की मोटर 75 hp और 170 Nm का टार्क निकालती है, जो Nexon EV की तुलना में कम है, फिर भी यह Xpres-T (34 hp और 65 Nm) से अधिक है। इसके अलावा, ज़िपट्रॉन तकनीक टिगॉर ईवी को लगभग एक घंटे के समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम बनाएगी। Xpres-T इतने के लिए लगभग दोगुना समय लेती है। कार के सभी स्पेसिफिकेशन्स और इसकी भारत में कीमत के लिए अभी हमें कुछ दिनों का इंतज़ार करना होगा। उम्मीद है कि ये सभी जानकारियां 31 अगस्त को कार के लॉन्च के साथ सभी के सामने आए।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.