देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी और सेडान देती 312KM का माइलेज, हर साल बचाएगी सवा 2 लाख रुपये

Tata Tigor EV खरीदने पर टाटा मोटर्स के सेविंग कैलकुलेटर के जरिए रोजाना 100 किमी की रनिंग के हिसाब से 5 साल में लगभग 1074520 रुपये की बचत की जा सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2022 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tigor EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर से लैस है।
  • Tata Nexon EV की मोटर 129 PS की पावर और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • Tigor EV सिंगल चार्ज में 306 KM की रेंज प्रदान कर सकती है।

Photo Credit: Tata Motors

अगर आप अपने लिए नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि सेडान ली जाए या फिर आजकल ट्रेंड में चल रही कॉम्पैक्ट एसयूवी ली जाए। हम आपकी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लेकर आए हैं। आइए  इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों Tata Nexon EV और Tata Tigor EV के बारे में जानते हैं कि कौन सी आपके लिए ज्यादा किफातयी साबित हो सकती है।
 

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी: Tata Nexon EV


Advertisement
Tata Nexon EV: पावर को देखते हुए Tata Nexon EV परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर से लैस है जो कि 129 PS की पावर और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार में 30.2 kWh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी है। स्पीड की बात करें तो यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 9.9 सेकंड में 0-100 KM की स्पीड से दौड़ती है। चार्जिंग समय की बात करें तो यह सिर्फ 0-60 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। रेंज के मामले में सिंगल चार्ज में यह ईवी 312km तक रेंज प्रदान कर सकती है। कीमत की बात करें तो Tata Nexon EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14,79,000 है।

Tata Nexon EV खरीदने पर टाटा मोटर्स के सेविंग कैलकुलेटर के जरिए रोजाना 100 किमी की रनिंग के हिसाब से 5 साल में लगभग 1074520 रुपये की बचत की जा सकती है। यह कैलकुलेशन पेट्रोल की मुंबई में वर्तमान कीमत 111.53 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से लगाई है। मतलब कि Tata Nexon EV चलाने पर हर साल लगभग 2,14,904 रुपये की बचत की जा सकती है।
Advertisement
 

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान: Tata Tigor EV



Tata Tigor EV: पावर को देखते हुए Tata Tigor EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर से लैस है जो कि 74.7 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 26 kWh की बैटरी दी गई है। स्पीड की बात करें तो यह सेडान 5.7 सेकंड में 0-60 KM की स्पीड से दौड़ सकती है। रेंज की बात करें तो Tigor EV सिंगल चार्ज में 306 KM की रेंज प्रदान कर सकती है। यह ईवी फास्ट चार्जर से 1 घंटा 5 मिनट में 0-80% चार्ज हो सकती है। जबकि सामान्य चार्जर से 8 घंटे 45 मिनट में चार्ज होगी। कीमत के मामले में Tata Tigor EV के XE वेरिएंट की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 12,49,000 रुपये है।
Advertisement

Tata Tigor EV खरीदने पर टाटा मोटर्स के सेविंग कैलकुलेटर के जरिए रोजाना 100 किमी की रनिंग के हिसाब से 5 साल में लगभग 1074520 रुपये की बचत की जा सकती है। यह कैलकुलेशन पेट्रोल की मुंबई में वर्तमान कीमत 111.53 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से लगाई है। मतलब कि Tata Tigor EV चलाने पर हर साल लगभग 2,14,904 रुपये की बचत की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Nexon EV, Tata Tigor EV, Cheapest Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.