टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स अगले महीने से हो सकते हैं महंगे

कंपनी का कहना है कि रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की जरूरत है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 23:07 IST
ख़ास बातें
  • रॉ मैटीरियल और बैटरी महंगी होने से भी कंपनी की कॉस्ट बढ़ी है
  • कंपनी व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है
  • अगले वर्ष लागू होने वाले कड़े इमिशन नॉर्म्स से प्रोडक्शन की कॉस्ट बढ़ेगी

कंपनी की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors अगले महीने से अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतें बढ़ा सकती है। कंपनी का कहना है कि रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा अगले वर्ष से लागू होने वाले कड़े इमिशन नॉर्म्स के अनुसार व्हीकल्स के प्रोडक्शन के लिए भी अधिक खर्च करना होगा। 

टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने कहा कि रेगुलेटरी बदलाव के कारण कॉस्ट पर असर पड़ेगा। इसके अलावा रॉ मैटीरियल और बैटरी महंगी होने से भी कंपनी की कॉस्ट बढ़ी है। उन्होंने बताया कि कंपनी व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी के व्हीकल्स में Punch, Nexon, Harrier और Safari शामिल हैं। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में पहले स्थान पर है। अगले वर्ष अप्रैल से व्हीकल्स में ऐसा डिवाइस लगाना जरूरी होगा जो ड्राइविंग के दौरान इमिशन की मॉनिटरिंग करेगा। 

कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की तैयारी की है। टाटा मोटर्स ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। इसकी योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है। कंपनी का मानना है कि देश के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। ये व्हीकल्स फ्यूल के बढ़ते प्राइस और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं के समाधान की पेशकश करते हैं। कंपनी ने कस्टमर्स की EV से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी मोड रेगेन और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर्स पेश किए हैं। इसने अधिक रेंज के लिए कस्टमर्स को EV ड्राइव करने के बेहतर तरीके के बारे में जानकारी देना भी शुरू किया है। इसने मौजूदा EV कस्टमर्स के एक्सपीरिएंस में सुधार के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड की भी पेशकश की है। 

EV को खरीदना आसान बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने 80 नए शहरों में आउटलेट खोले हैं। कंपनी का नेटवर्क बढ़कर 165 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है। कंपनी ने प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने के कारण अपने पैसेंजर व्हीकल्स के प्राइसेज में लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। Tata Motors ने हाल ही में देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार Tiago EV लॉन्च की थी। इस नई इलेक्ट्रिक कार का प्राइस लगभग 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  2. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  3. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  6. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  7. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  9. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.