Tata Motors को मिला अब तक सबसे बड़ा EV ऑर्डर, सप्लाई करेगी 10 हजार इलेक्ट्रिक कारें

Tigor Electric XpresT कारों में इंटीरियर में प्रीमियम ब्लैक थीम का इस्तेमाल किया गया है।

Tata Motors को मिला अब तक सबसे बड़ा EV ऑर्डर, सप्लाई करेगी 10 हजार इलेक्ट्रिक कारें

Tata Motors को भारत में अब तक सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल सप्लाई ऑर्डर मिला है।

ख़ास बातें
  • BluSmart Electric Mobility को सप्लाई करेगी 10 हजार कारें
  • टाटा की XpresT ब्रैंड को पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था
  • XpresT EV कंपनी के कमर्शिअल सेग्मेंट Tigor Electric का नाम है
विज्ञापन
Tata Motors को भारत में अब तक सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने BluSmart Electric Mobility के साथ एक डील साइन की है जिसमें कंपनी अपने XpresT ईवी ब्लू स्मार्ट को डिलीवर करेगी। यहां पर खास बात डिलीवरी यूनिट्स की संख्या है। टाटा मोटर्स को इस डील के अंतर्गत 10 हजार XpresT EV डिलीवर करने हैं। XpresT EV कंपनी के कमर्शिअल सेग्मेंट Tigor Electric का नाम है। इससे पहले कंपनी को ब्लू स्मार्ट से 3500 ईवी डिलीवरी का ऑर्डर मिला था जो कि अक्टूबर 2022 में साइन किया गया था। 10 हजार ईवी का ये ऑर्डर अक्टूबर के ऑर्डर से अलग है। 

Tata Motors ने एक मीडिया बयान में कहा कि उसे BluSmart Electric Mobility से 10 हजार XpresT ईवी यूनिट्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसके बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि 10,000 यूनिट्स की ये डील भारत में अब तक की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल डील है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स ट्रांसपोर्ट के इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारे लिए यह खुशी की बात है कि प्रसिद्ध फ्लीट एग्रीगेटर ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन को आगे बढ़ाने के लिए हमारा साथ लेकर चल रहा है।"

BluSmart, इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्लीट को आमजन के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है ताकि कार्बन एमिशन को कम किया जा सके। टाटा की XpresT ब्रैंड को पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। यह प्लेटफॉर्म कस्टमर्स कम्युटेशन के लिए समर्पित है। इस वेंचर के लिए कंपनी का पहला व्हीकल XpresT EV है।

XpresT इलेक्ट्रिक सीडान में कंपनी ने दो रेंज पेश की हैं- 213 किलोमीटर और 165 किलोमीटर। कंपनी के इस बेड़े की कारें हाइ डेंसिटी बैटरी पर चलती हैं जो कि 21.5 kWh और 16.5 kWh है। कंपनी के अनुसार, ये कारें क्रमश: 0 से 80 प्रतिशत 90 मिनट और 110 मिनट में चार्ज हो जाती हैं। कंपनी का कहना है कि Tigor Electric XpresT जीरो टेल पाइप एमिशन के साथ आती हैं, यानि कि टेल पाइप से किसी तरह का प्रदूषण नहीं देती हैं। इनमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांस्मिशन, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी और एबीएस का सपोर्ट है। 

Tigor Electric XpresT कारों में इंटीरियर में प्रीमियम ब्लैक थीम का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ में ब्लू एक्सेंट दिया गया है जो कार के अंदरूनी और बाहरी हिस्से में थीम के साथ मिक्स किया गया है। XpresT की इस कलर थीम को Tata PVs फ्लीट से अलग करने के लिए खासतौर पर रखा गया है। टाटा की इलेक्ट्रिक कारें जहां साधारण ग्राहकों के बीच पॉपुलर हैं, वहीं पिछले कुछ सालों में इन्हें सरकारी या पुलिस बेड़ों में भी शामिल किया गया है। इससे कंपनी का शेयर भारतीय सड़कों पर 87 प्रतिशत हो गया है। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में केवल चुनिंदा कंपनियां रेस में शामिल हैं जिसका फायदा टाटा मोटर्स को मिल रहा है, क्योंकि टाटा फिलहाल इकलौती कंपनी है जो एंट्री प्राइस पॉइंट पर इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध करवाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  2. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  3. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  4. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  5. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  6. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  7. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  8. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  9. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
  10. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »