TATA लाया भारत में हाइड्रोजन ट्रक, ट्रायल शुरू

भारत ने हाइड्रोजन बेस्ड हेवी-ड्यूटी ट्रक के पहले ट्रायल की शुरुआत के साथ 2070 के लिए अपने नेट-जीरो एमिशन गोल की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 12:50 IST
ख़ास बातें
  • भारत में हाइड्रोजन बेस्ड हेवीड्यूटी ट्रक के पहले ट्रायल की शुरुआत हुई है।
  • नेट-जीरो एमिशन गोल की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
  • यह ट्रायल भारत के बड़े ग्रीन एनर्जी उद्देश्यों के समान है।

Tata Motors के हाइड्रोजन ट्रक का ट्रायल शुरू हुआ।

Photo Credit: Tata Motors

भारत ने हाइड्रोजन बेस्ड हेवी-ड्यूटी ट्रक के पहले ट्रायल की शुरुआत के साथ 2070 के लिए अपने नेट-जीरो एमिशन गोल की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने घोषणा की कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में Tata Motors द्वारा आयोजित ट्रायल को हरी झंडी दिखाई।

इवेंट में बोलते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एमिशन में कटौती और एनर्जी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बदलाव लाने की क्षमता रखने वाले हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन बताया। उन्होंने कहा कि "यह पहल हेवी-ड्यूटी ट्रकिंग में मजबूत मोबिलिटी की ओर बदलाव को हवा देगी और हमें भविष्य में कम कार्बन करने में मदद करेगी। मैं ग्रीन और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट के लिए इस कदम के लिए टाटा मोटर्स की सराहना करता हूं।" 
Advertisement
  केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत के जीरो-कार्बन इकोनॉमी में बदलाव में हाइड्रोजन की भूमिका पर जोर दिया। "इस ट्रायल की शुरुआत भारत के ट्रासपोर्ट सेक्टर को डीकार्बोनाइज करने की ग्रीन हाइड्रोजन की कैपेसिटी को दिखाने में अहम कदम है। नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तौर पर यह पहल इनोवेशन, एनर्जी में स्वतंत्रता और ग्लोबल जलवायु के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जोशी ने कहा कि "मैं इस प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए Tata Motors की सराहना करता हूं।" 

यह ट्रायल भारत के बड़े ग्रीन एनर्जी उद्देश्यों के समान है, जो कि लंबी दूरी के कार्गो ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक अहम कदम है। टाटा मोटर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर हासिल किया, जिसे नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा फंड दिया गया है। ट्रायल का उद्देश्य हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों के बड़े इस्तेमाल के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करते हुए उनकी वास्तविक दुनिया में इस्तेमाल को चेक करना है। 
Advertisement

ट्रायल फेज 24 महीने तक चलेगा, जिसमें कई कॉन्फिगरेशन और पेलोड कैपेसिटी वाले 16 हाइड्रोजन बेस्ड ट्रकों को लगाया जाएगा। हाइड्रोजन इंटरनल कंबशन इंजन (H2-ICE) और प्यूल सेल (H2-FCEV) टेक्नोलॉजी से लैस इन ट्रकों की टेस्टिंग मुंबई, पुणे, दिल्ली-एनसीआर, सूरत, वडोदरा, जमशेदपुर और कलिंगनगर समेत मुख्य रूट पर होगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.