Tata Altroz CNG आज होगी लॉन्च, 26.49 किमी होगा माइलेज! Maruti को देगी टक्कर

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स आज यानी कि 19 अप्रैल, 2023 को भारतीय बाजार में Tata Altroz CNG लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 10:59 IST
ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स आज भारतीय बाजार में Tata Altroz CNG लॉन्च करने वाली है।
  • Tata Altroz CNG में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • Tata Altroz CNG प्रति किलो सीएनजी में 26.49 KM माइलेज प्रदान कर सकती है।

Tata Altroz में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन दिया गया है।

Photo Credit: Tata Motors

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स आज यानी कि 19 अप्रैल, 2023 को भारतीय बाजार में Tata Altroz CNG लॉन्च करने वाली है। सबसे पहले Altroz के CNG वेरिएंट को इस साल की शुरुआत में हुए Auto Expo 2023 में शोकेस किया गया था। टाटा की यह तीसरी कंपनी फिट सीएनजी कार होगी, इससे पहले Tiago और Tigor के सीएनजी वेरिएंट भी बाजार में उतारे जा चुके हैं। आइए आगामी Altroz CNG के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Tata Altroz CNG की अनुमानित कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Tata Altroz CNG की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से 90 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है। वहीं पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख रुपये से लेकर 9.10 लाख रुपये तक है।

सबसे पहले डिजाइन की बात की जाए तो Altroz CNG का डिजाइन पहले जैसा ही होगा, हालांकि कार पर iCNG का लोगो नजर आएगा। सबसे खास बात यह है कि इस हैचबैक में दो सिलेंडर दिए गए हैं, जिनकी कैपेसिटी 30-30 लीटर है। जहां आमतौर पर कार में सीएनजी किट लगवाने पर बूट स्पेस कम हो जाता है, लेकिन टाटा की इस कार में सिलेंडर इस प्रकार फिट किए गए हैं कि स्टोरेज स्पेस अच्छा खासा मिलेगा। टाटा अल्ट्रोज सीएनजी में ग्राहकों को 16 इंच एलॉय व्हील मिलेंगे।
Advertisement
 

इंजन और पावर


Tata Altroz CNG में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि सीएनजी मोड में 77 एचपी की पावर और 97 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। माइलेज की बात की जाए तो Altroz CNG प्रति किलो सीएनजी में 26.49 किमी तक माइलेज प्रदान कर सकती है।
 

फीचर्स


Altroz CNG तीन वेरिएंट XM, XZ और XZ+ में उपलब्ध होगी। इंटीरियर की बात की जाए तो इस कार में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सनरूफ, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, लैदर सीट्स और काफी कुछ दिया गया है। अन्य इंटीरियर फीचर्स में फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.