Switch Mobility ने भारत में पेश की 300KM रेंज वाली EiV 12 इलेक्ट्रिक बस, चलाने पर होगी लाखों रुपये की बचत

Switch EiV 12 में ड्यूल गन फास्ट चार्जिंग फीचर रोजाना 500KM तक की लिमिट बढ़ाता है। बैटरी 315 BHP और 3,100 Nm आउटपुट के साथ PMS AC मोटर को पावर प्रदान करती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2022 15:33 IST
ख़ास बातें
  • Switch EiV 12 में नई जनरेशन की लिथियम-आयन NMC बैटरी दी गई है।
  • Switch EiV 12 डेली 300 किमी से ज्यादा की लिमिट प्रादन कर सकती है।
  • Switch EiV 12 बैटरी 315 BHP और 3,100 Nm आउटपुट पावर प्रदान करती है।

Photo Credit: Switch Mobility

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के इलेक्ट्रिक डिविजन स्विच मोबिलिटी (Switch Mobility) ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक बस (Electric Bus) रेंज EiV 12 को लॉन्च कर दिया है। वेरिएंट की बात की जाए तो यह EiV 12 इलेक्ट्रिक बस दो वेरिएंट में आएगी, जिसमें पहला लो फ्लोर है और दूसरा स्टैंडर्ड है। यह इंट्रा और इंटर-सिटी ऐप्लिकेशन के लिए डिजाइन की गई है। हाल ही में यूरोप के मार्केट में लॉन्च की गई Switch e1 बस वाला प्लेटफॉर्म ही इसमें भी साझा किया गया है।
 

Switch EiV 12 की पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Switch EiV 12 में नई जनरेशन की लिथियम-आयन NMC बैटरी दी गई है। इसको लेकर दावा किया जाता है कि यह डेली 300 किमी से ज्यादा की लिमिट प्रादन कर सकती है। ड्यूल गन फास्ट चार्जिंग फीचर रोजाना 500KM तक की लिमिट बढ़ाता है। पावर की बात करें तो इसमें दी गई बैटरी 315 BHP और 3,100 Nm आउटपुट के साथ PMS AC मोटर को पावर प्रदान करती है। बस में 'स्विच आईओएन' नाम का ब्रांड का अपना टेक्नोलॉजी सॉल्युशन भी दिया गया है।

Switch Mobility के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा कि "भारत में हमारे नेक्स्ट जनरेश की इलेक्ट्रिक बस प्लेटफॉर्म का लॉन्च स्विच मोबिलिटी के लिए एक अहम कदम है। हम भारत, यूके, यूरोप और कई अन्य ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स को आसान बनाना चाहते हैं। इससे तेजी से बढ़ते शून्य कार्बन मोबिलिटी एरिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। कमर्शियल व्हीकल मार्केट में हिंदुजा ग्रुप और अशोक लेलैंड का दमदार कदम और एक्सपर्टीज के साथ हमें भरोसा है कि ऐसी और इलेक्ट्रिक बसों के जरिए जल्द ही मार्केट में नई चीजें लाई जाएंगी, जिससे इस उभरते मार्केट में सबसे आगे रहने के अपने विजन पर कायम रहेंगे।"

Switch EiV 12 इलेक्ट्रिक बस खासतौर पर इंडियन मार्केट और क्लाइमेट के लिए तैयार की गई एडवांस लिथियम-आयन मॉड्यूलर बैटरी से लैस है। कंपनी दावा करती है कि ये बैटरी रोज 500 किलोमीटर तक बस चलाने में मदद करेंगी और ड्यूल गन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगी। Switch Mobility का कहना है कि भारत में ईवी बसों की वर्तमान रेंज अब तक 8 मिलियन किमी से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी हैं और 5 हजार से ज्यादा CO2 कम की गई है जो कि 30 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने जैसा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Switch EiV 12, Electric Bus, Switch Mobility

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  4. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  6. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  7. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  8. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  9. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  10. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.