सिंगल चार्ज में 120 KM तक चलती है ये बाइक, 110KM प्रति घंटा टॉप स्पीड के साथ कीमत होगी बेहद कम

पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Svitch CSR 762 में एक 3kW की मोटर दी गई है जो 1300 RPM पर 10kW पावर जनरेट करती है। एक सेंट्रल ड्राइव सिस्टम के साथ एक PMSM मोटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2022 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Svitch MotoCorp भारत में नई ई-बाइक CSR 762 लॉन्च करने जा रही है।
  • Svitch CSR 762 सिंगल चार्ज में 120 किमी तक चल सकती है।
  • Svitch CSR 762 की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है।

Svitch MotoCorp (स्विच मोटरकॉर्प) भारत में नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल CSR 762 लॉन्च करने जा रही है।

Photo Credit: Facebook/Svitch Bike

Svitch MotoCorp प्राइवेट लिमिटेड अब अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल CSR 762 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी का कहना है कि CSR 762 युवा बाइक लवर्स के लिए है। यह बाइक जुलाई-अगस्त 2022 तक लॉन्च की जा सकती है। इस बाइक को नवंबर 2021 में पेश किया गया था। भारत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के मामले में धीरे-धीरे आगे बढ़ता जा रहा है। हाल ही के समय में बड़े स्तर पर नए निर्माताओं ने एंट्री ली है। वास्तव में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता अब अब भारत में ऑपरेट होने वाले पारंपरिक टू-व्हीलर्स ब्रांड से ज्यादा हो गए हैं। खासकर जब FY22 पर विचार किया जाए तो वॉल्यूम भी बढ़ रहा है।
 

पावर और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Svitch CSR 762 में एक 3kW की मोटर दी गई है जो 1300 RPM पर 10kW पावर जनरेट करती है। एक सेंट्रल ड्राइव सिस्टम के साथ एक PMSM मोटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बैटरी क्षमता की बात करें तो यह 3.7kWh Li-ion है जो कि निकेल मैंगनीज कोबाल्ट (NMC) तक है। यह कहा जा सकता है कि यह ई-बाइक प्रदूषण मुक्त होने के लिए तैयार की गई है।

Svitch CSR 762 की डिजाइन लैंग्वेज गुजरात के एशियाई शेरों से इंस्पायर्ड है। बाइक बहुत ही स्पोर्टी स्टाइल, पावर और पर्सनेलिटी दिखाती है। CSR 762 सर्टिफिकेशन स्टेज में है। इंटरनल टेस्टिंग खत्म हो गई है। कंपनी का कहना है कि टियर-1 शहरों पर फोकस है। अब इसका टारगेट सिटी कम्यूट सेगमेंट में खुद को दिखाना है। CSR 762 की टारगेट ग्राहक मीडियम क्लास ऑटोमोबाइल लवर्स हैं।
Advertisement
 

Svitch CSR 762  की स्पीड और रेंज


Svitch CSR 762बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा आंकी गई है। रेंज की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक बाइक राइडिंग मोड के आधार पर 120 किमी तक चल सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस बाइक का व्हीलबेस 1430 mm, कर्ब वेट 155 किग्रा,वेट कैपेसिटी 200 किग्रा, रेक 24 डिग्री, ट्रेल 136mm और सीट की ऊंचाई 780 mm है। राइडिंग मोड की बात करें तो इसमें 6 राइड मोड दिए गए हैं, जिसमें 3 ड्राइविंग मोड, 1 पार्किंग मोड, 1 रिवर्स मोड और 1 स्पोर्ट्स मोड है। कंपनी की प्लानिंग में सरकारी पॉलिसी के मुताबिक, बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करना शामिल है।
 

Svitch CSR 762 की कीमत 


कीमत की बात करें तो Svitch CSR 762 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक की अनुमानित कीमत लगभग 1.65 लाख रुपये हो सकती है। सब्सिडी के बाद इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये होगी, जो भारत सरकार की नीति के अनुसार दी जाने वाली 40 हजार की सब्सिडी तक होगी। वर्तमान में, कंपनी अपने CSR 762 प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए चैनल पार्टनर्स खोज रही है। इसके लिए कंपनी ने पहले से ही एक समर्पित स्पेशलाइज्ड टीम तैयार की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.