110km माइलेज वाली Svitch CSR 762 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश, 40 हजार की सब्सिडी से कीमत बेहद कम

Svitch CSR 762 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत 1.65 लाख रुपये रखी गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मोटरसाइकिल पर ग्राहकों को 40 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिल रही है। 

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2022 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Svitch CSR 762 Electric Motorcycle पर 40 हजार रुपये सब्सिडी मिल रही है।
  • Svitch CSR 762 सिंगल चार्ज में 110km तक चल सकती है।
  • Svitch CSR 762 इलेक्ट्रिक बाइक 120 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है।

Svitch CSR 762 सिंगल चार्ज में 110km चल सकती है।

ईवी स्टार्टअप कंपनी Svitch MotoCorp ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Svitch CSR 762 Electric Motorcycle जारी कर दी है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.65 लाख रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने CSR 762 प्रोजेक्ट में 2022 में 100 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। डिजाइन की बात की जाए तो CSR 762 का डिजाइन गुजरात के एशियाई शेरों से इंस्पायर्ड है और नई जनरेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां हम आपको इस बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।


Svitch CSR 762 के पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Svitch CSR 762 एक बार चार्ज होकर 110 किमी की दूरी तय कर सकती है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक बाइक 120 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। पावर की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक पावरफुल 3 kW PMS (परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस) मोटर दी गई है जो कि अधिकतम 10 kW की पावर और 56 Nm का टार्क जनरेट करती है। इसमें इसमें ड्यूल 3.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे स्वैप भी किया जा सकता है। ग्राहक इसके इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड CCS (कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम) बैटरी चार्जर का इस्तेमाल करके भी बाइक चार्ज कर सकते हैं।
 

Svitch CSR 762 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Svitch CSR 762 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत 1.65 लाख रुपये रखी गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मोटरसाइकिल पर ग्राहकों को 40 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिल रही है। 
Advertisement
 

Svitch CSR 762 के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Svitch CSR 762 में 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें स्टैंडर्ड राइडिंग मोड्स स्पोर्ट्स, रिवर्स और पार्किंग मोड्स शामिल हैं। इस मोटरसाइकिल में 5 इंच की TFT कलर डिस्प्ले दी गई है। सबसे खास कि इस बाइक में एक 'थर्मोसाइफन' कूलिंग सिस्टम फीचर्स के साथ एक सेंट्रल ड्राइव सिस्टम मिलता है जो ओवरहीटिंग को कम करने में मदद करता है।

लॉन्च पर बात करते हुए, Svitch MotoCorp के राजकुमार पटेल ने कहा कि 'हम CSR762 को लॉन्च करके काफी खुश हैं। यह बाइक दो साल के मजबूत डेवलपमेंट और कई प्रोटोटाइप के बाद लॉन्च की गई है। अब लास्ट डिजाइन में ऐसे फीचर्स हैं जो कि भारतीय युवाओं के लिए खास है। अब भारत में हम अपने डीलरशिप नेटवर्क को मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं। पहले ही हमने देश भर में 15 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक डीलरशिप शोरूम की डील की है और उसे बढ़ाना चाहते हैं।'
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.