88 लाख रुपये में बिका Apple के को-फाउंडर Steve Jobs का साइन किया पुराना चेक! बहुत खास है वजह ...

Steve Jobs दुनिया के बिजनेस मेग्नेट के रूप में जाने जाते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2023 09:02 IST
ख़ास बातें
  • यह चेक 8 जुलाई 1976 का है जिसे स्टीव जॉब्स ने साइन किया था।
  • चेक इसलिए खास था क्योंकि 1 अप्रैल 1976 में ही Apple की शुरुआत हुई थी।
  • इस चेक के खास होने का दूसरा बड़ा कारण इस पर छपा पता है।

Steve Jobs दुनिया के बिजनेस मेग्नेट के रूप में जाने जाते हैं।

आपने कई बार पुरानी खास चीजों की नीलामी के बारे में सुना होगा। ये सिक्के, मूर्ति, या अन्य किसी धातु की बनी चीजें हो सकती हैं। इनकी कीमत लाखों में भी चली जाती है। लेकिन क्या किसी का साइन किया हुआ चेक 88 लाख रुपये में बिक सकता है? ऐसा हुआ है। Apple के सीईओ और को-फाउंडर स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) का साइन किया हुआ एक चेक 1 लाख 6 हजार 985 डॉलर में बिका है। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 87 लाख 94 हजार 220 रुपये की रकम बनती है। यानि कि लगभग 88 लाख रुपये में ये चेक बिका है। आखिर क्या वजह है कि ये कागज का टुकड़ा इतना महंगा बिका! 

Steve Jobs दुनिया के बिजनेस मेग्नेट के रूप में जाने जाते हैं। Apple के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर का साइन किया हुआ एक चेक 1 लाख डॉलर से ज्यादा में बिका है, जो उन्होंने 1976 में साइन किया था। Macrumors की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में RR Auction द्वारा एक नीलामी आयोजित की गई थी जिसमें बोली लगाने वालों का ध्यान इस चेक पर गया। इसकी कीमत 88 लाख रुपये तक पहुंच गई। स्टीव जॉब्स ने यह चेक Crampton, Remke, Miller, INC के लिए साइन किया था। चेक इसलिए खास था क्योंकि 1 अप्रैल 1976 में ही Apple की शुरुआत हुई थी जो कि Apple Computer, Inc. के नाम से की गई थी। इसे Steve Jobs और Steve Wozniak ने मिलकर बनाया था।

ये चेक स्टीव जॉब्स ने 1976 में साइन किया था। इसी वर्ष Apple की स्थापना की गई थी।

Advertisement
Photo Credit: Macrumors

 इस चेक के खास होने का दूसरा बड़ा कारण इस पर छपा पता है। इस पर पता लिखा है- 770 Welch Rd., Ste. 154, Palo Alto, जो कि Apple का सबसे पहला ऑफिशिअल एड्रेस है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चेक केवल 175 डॉलर के लिए भरा गया है जो कि डॉलर की आज की कीमत के हिसाब से सिर्फ 14 हजार रुपये के लगभग रकम बनती है। यह चेक 8 जुलाई 1976 का है जिसे स्टीव जॉब्स ने साइन किया था। 

चेक को असली बताया गया है और इस पर जो साइन किए गए हैं, वह भी स्टीव जॉब्स के ही बताए गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब स्टीव जॉब्स का साइन किया हुआ चेक बिका है। इससे पहले 2022 में स्टीव जॉब्स और स्टीव वॉजनिएक का साइन किया हुआ एक चेक 164,000 डॉलर (लगभग 1 करोड़ 34 लाख रुपये) में बिका था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.