Lockdown में जाना है घर से बाहर, वेबसाइट और WhatsApp से ऐसे पाएं ई-पास

हम आपको बताएंगे कि लॉकडाउन के दौरान आप कैसे COVID-19 E-pass पा सकते हैं। कई राज्य सरकारें अपनी वेबसाइट पर नागरिकों को ई-पास के लिए रजिस्टर करने का मौका दे रही हैं। वहीं, कई सरकारों ने इसके लिए मोबाइल या फिर व्हाट्सऐप नंबर तक ज़ारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 18:34 IST
ख़ास बातें
  • पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही ज़ारी होगा लॉकडाउन E-pass
  • व्हाट्सऐप पर भी दे सकते हैं Lockdown ई-पास का आवेदन
  • दिल्ली सरकार ने ज़ारी किए व्हाट्सऐप नंबर

COVID 19 की वजह से भारत में 3 मई तक लॉकडाउन

भारत में 14 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन फिलहाल 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार ने आवश्यक सेवा प्रदान करने वाले लोगों और आपात स्थित को छोड़कर सभी चीज़ों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम COVID-19 यानी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं। इस वायरस को अब वैश्विक महामारी घोषित कर दिया गया है। आवश्यक सेवा प्रदान करने वाले लोगों को इस लॉकडाउन में राहत दी गई है, वहीं समान्य लोगों को केवल आपात स्थिति में ही छूट दी जाएगी। इस राहत के लिए कई सरकारें और केंद्र शासित राज्य ई-पास ऑफर कर रहे हैं। इन ई-पास को आप ऑनलाइन बनवा सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लॉकडाउन के दौरान आप कैसे COVID-19 E-pass पा सकते हैं। कई राज्य सरकारें अपनी वेबसाइट पर नागरिकों को ई-पास के लिए रजिस्टर करने का मौका दे रही हैं। वहीं, कई सरकारों ने इसके लिए मोबाइल या फिर व्हाट्सऐप नंबर तक ज़ारी कर दिए हैं।
 

लॉकडाउन के दौरान कैसे पाएं ई-पास? (How to get e-pass for lockdown?)

1. सबसे पहले अपने राज्य की अधिकारिक lockdown e-pass वेबसाइट पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाकर 'Apply' पर क्लिक करें।

3. अब आपको ई-पास क्यों चाहिए? इसका कारण बताएं। बता दें कि हर राज्य की वेबसाइट यूज़र से अलग-अलग जानकारी भी मांग सकती है। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र ई-पास वेबसाइट आपसे आपका फोटो आईडी प्रूफ, वैलिड ऑर्गनाइज़ेशन डॉक्यूमेंट्स, मेडिकल रिपोर्ट और कंपनी की आईडी मांगती है, जिसे आवेदन के साथ जोड़ना होगा।
Advertisement

4. सबमिट करने के बाद, स्थानिय पुलिस के द्वारा इस आवेदन की जांच की जाएगी और उसके बाद पास ज़ारी किया जाएगा।

6. अगर आवेदन भरते वक्त कुछ गलती हो जाती है, तो यूज़र स्थानिय पुलिस स्टेशन में जाकर गलती में सुधार कर सकता है। आवेदन के साथ आपको एक यूनिक टोकन आईडी ज़ारी की जाएगी।
Advertisement

ई-पास आवेदन का स्टेटस कैसे जानें? (How to check for application status of e-pass?)

1. आवेदन सब्मिट हो जाने के बाद यूज़र अपने आवेदन का स्टेटस ई-पास वेबसाइट पर जाकर यूनिक आईडी डालकर देख सकता है।
Advertisement

2. ई-पास अप्रूव होने के बाद यूज़र के फोन पर अधिकारियों द्वारा मैसेज भेजा जाएगा।
Advertisement

3. इस ई-पास को यूज़र प्रिंट भी करा सकते हैं। जब भी आप घर से बाहर निकलें, अपने साथ इस पास को जरूर साथ रखें।
 

राज्य व केंद्र शासित राज्यों के लिए ई-पास वेबसाइट की सूची

अरुणाचल प्रदेश   

असम   

बिहार  

चंडीगढ़   

छत्तीसगढ़   

दिल्ली  

गोवा   

गुजरात   

हरियाणा   

हिमाचल प्रदेश   

जम्मू-कश्मीर   

झारखंड   

कर्नाटका   

केरला  

पश्चिम बंगाल   

मध्य प्रदेश   

महाराष्ट्र   

मणिपुर   

मेघालय   

ओडीसा

पंजाब   

राजस्थान   

तमिलनाडु   

तेलंगाना   

उत्तर प्रेदश   

उत्तराखंड

अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लोग अपने जिला अधिकारी को संपर्क करके ई-पास ले सकते हैं।
 

व्हाट्सऐप पर कैसे करें ई-पास का आवेदन? (How to apply for an e-pass for lockdown via WhatsApp?)

वेबसाइट के अलावा, दिल्ली सरकार ने ई-पास के लिए व्हाट्सऐप नंबर भी ज़ारी किए हैं, जिसपर लोग मैसेज भेजकर ई-पास का आवेदन भेज सकते हैं। वो नंबर ये हैं-

पूर्वी जिला: 8447200084, 8375878007

उत्तरी पूर्वी जिला: 9540895489, 8860425666

केंद्रीय जिला: 7428336279, 7428210711

नई दिल्ली जिला: 9540675392, 9873743727

उत्तरी जिला: 8595298706, 8595354861

शाहदरा जिला: 8595272697, 8595274068

दक्षिण-पूर्वी जिला: 8595246396, 8595258871

पश्चिम जिला: 9414320064, 8595252581

दक्षिण जिला: 9599649266, 9643150027

दक्षिण पश्चिमी जिला:  9971518387, 9971526953

उत्तर पश्चिम जिला: 8595559117, 8595543375

आवेदन करने के लिए आपको अपने नाम, पते, ई-पास के कारण की जानकारी, समय, आईडी प्रूफ की कॉपी और गाड़ी नंबर की जानकारी उपरोक्त व्हाट्सऐप नंबर पर भेजनी होगी। स्थानीय अधिकारी जांच-पड़ताल के बाद आपको पास ज़ारी कर देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.