Coronavirus से लड़ने के लिए 'PM-CARES FUND' में करना है दान? ये हैं आसान तरीके

सरकार के द्वारा ज़ारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि पीएम-केयर्स फंड में आप जो भी राशि डोनेट करते हैं, उसपर इनकम टैक्स सेक्शन 80(जी) के तहत टैक्स में छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 12:22 IST
ख़ास बातें
  • कई माध्यम से कर सकते हैं PM CARES Fund में दान
  • फंड के लिए बनी वेबसाइट पर मिलेगा डोनेशन फॉर्म
  • डोनेशन की यूपीआई आईडी है pmcares@sbi

COVID-19 की वजह से देशभर में है 21 दिनों का लॉकडाउन

Coronavirus महामारी के कब्जे में इस वक्त पूरी दुनिया है, हर देश COVID-19 यानी कोरोना वायरस महामारी से बचने और फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। भारत में इन दिनों 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है, जिस वजह से हर गली-मोहल्ला और राज्य की सीमाएं बंद है। सरकारें जो भी योजनाएं व कदम उठा रही हो, इसमें फंड इकट्ठा करना बेहद ही गंभीर मुद्दा है। इसके लिए प्राइम मिनिस्टर सिटीज़न असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड (PM CARES Fund) की शुरूआत की गई है, जहां कोई भी कितनी भी राशि सरकार को इस महामारी से लड़ने के लिए डोनेट कर सकता है। इस फंड को अक्षय कुमार जैसे कई सेलिब्रिटीज़ का समर्थन मि रहा है। अक्षय कुमार ने अकेले इस फंड में 25 करोड़ रुपये दान दिए हैं। इसके अलावा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने भी 500 करोड़े रुपये की राशि इस फंड को दान की है। आप भी 'पीएम केयर फंड' में डोनेशन देकर इस लड़ाई में शामिल हो सकते हैं।

आप इस फंड में कई तरीकों से दान कर सकते हैं, जैसे डेबिट और क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट के साथ-साथ RTGS/NEFT का माध्यम। इसके लिए आपको https://pmnrf.gov.in/en/online-donation वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको डोनेशन फॉर्म मिलेगा, जिसे भरकर आप पेमेंट कर सकते हैं। डोनेशन भेजने की यूपीआई आईडी है pmcares@sbi।
Advertisement

सरकार के द्वारा ज़ारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि पीएम-केयर्स फंड में आप जो भी राशि डोनेट करते हैं, उसपर इनकम टैक्स सेक्शन 80(जी) के तहत टैक्स में छूट मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए पीएम-केयर्स फंड का जिक्र किया और कहा कि आपके द्वारा किए कम से कम दान का भी इस फंड में स्वागत है। ट्वीट में कहा गया है, “यह राशि आपदा प्रबंधन क्षमताओं की ताकत बनेगी और नागरिकों की रक्षा के अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी। आइए, हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाएं।"
Advertisement

दूसरे देशों की तरह भारत भी पूरी तरह से लॉकडाउन है, ताकि बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आए। यह इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोकने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। कई कंपनियों से कहा गया है कि वह अपने सभी कर्मचारियों से वर्क-फ्रॉम-होम कराएं, ताकि वह अपने घर पर सुरक्षित रहें और बढ़ते कोरोना वायरस के केस में सुधार आए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PM CARES Fund, Coronavirus, Covid 19
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.