Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink भारत में अपना काम शुरू करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2026 12:51 IST
ख़ास बातें
  • सैटेलाइट इंटरनेट सभी मौसमों में बेहतर तरीके से काम करता है।
  • सैटेलाइट इंटरनेट लगभग 100 प्रतिशत अपटाइम का वादा करता है।
  • सैटेलाइट इंटरनेट लिमिटेड या लो कनेक्टिविटी में भी ठीक से काम करता है।

Starlink दावा करती है कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को सभी मौसमों में बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार किया गया है।

Photo Credit: Pexels/SpaceX

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink भारत में अपना काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ऐसे दावे हो रहे हैं। हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर टिपस्टर DogeDesigner ने Starlink के प्लान के बारे में खुलासा किया है, जिससे पता चला कि SpaceX बेंगलुरु में एक सप्लाई चेन टीम बनाने का काम शुरू कर चुकी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

BREAKING: SpaceX is gearing up for Starlink's India entry. 🇮🇳

SpaceX is building a supply-chain team in Bengaluru, with four roles covering Starlink terminal manufacturing, RF integration, injection moulding and global supply management. The launch still awaits final approval. pic.twitter.com/JJsxlVnpTH

— DogeDesigner (@cb_doge) August 24, 2026

आपको बता दें कि इस यूजर की पोस्ट पर एलन मस्क भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं और अब उसी ने सप्लाई चेन टीम बनाने की जानकारी दी है। DogeDesigner ने पोस्ट में बताया कि SpaceX भारत में Starlink के प्रवेश के लिए कमर कस रही है। SpaceX बेंगलुरु में एक सप्लाई-चेन टीम तैयार कर रही है, जिसमें स्टारलिंक टर्मिनल मैन्युफैक्चरिंग, RF इंटीग्रेशन, इंजेक्शन मोल्डिंग और ग्लोबल सप्लाई मैनेजमेंट जैसी चार भूमिकाएं शामिल हैं। हालांकि, लॉन्च के लिए अभी भी फाइनल मंजूरी का इंतजार है।

Starlink would help the least served in India, especially in rural areas https://t.co/ffCvpL61WQ

— Elon Musk (@elonmusk) August 21, 2026

एलन मस्क ने DogeDesigner की पिछली पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि Starlink भारत में उन क्षेत्रों में बहुत मदद करेगा, जहां बहुत कम सुविधाएं पहुंच पाती हैं, खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में मदद मिलेगी।

Advertisement

केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं
अभी तक भारत सरकार द्वारा स्टारलिंक को इंटरनेट सर्विस शुरू करने की मंजूरी नहीं मिली है। मगर राज्य सरकारों ने सर्विस को लेकर MoU साइन किए हैं। कंपनी पिछले कई सालों से देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने का प्रयास कर रही है। वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका आदि में तो प्रोजेक्ट शुरू भी हो गया है, जबकि पाकिस्तान में शुरू करने का प्लान चल रहा है। ऐसे में अगर भारत में भी यह शुरू हो जाता है तो कंपनी एशिया में अपनी मजबूत पकड़ बना लेगी।

Starlink इंटरनेट के फायदे
Starlink दावा करती है कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को सभी मौसमों में बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार किया गया है। इससे लगभग 100 प्रतिशत अपटाइम का वादा होता है, जिससे यह लिमिटेड कनेक्टिनिटी या कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में बेहतर काम करता है। इसके अलावा यह भी दावा किया है कि हार्डवेयर सेटअप में कम से कम अपग्रेड की जरूरत पड़ती है। यूजर्स हार्डवेयर को प्लग इन करके मिनट में ऑनलाइन हो सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Starlink, Elon Musk, SpaceX, Satellite Internet, Bengaluru

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.