Starlink in India: 3,000 रुपये मंथली प्लान के साथ हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट, इंस्टॉलेशन फीस भी हुई लीक

Starlink द्वारा आने वाले दो महीनों में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत में शुरू करने की उम्मीद।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2025 18:13 IST
ख़ास बातें
  • इंस्टॉलेशन किट की कीमत 33,000 रुपये हो सकती है
  • प्रति माह प्लान 3,000 रुपये से शुरू हो सकता है
  • बांग्लादेश और भुटान में भी इंस्टॉलेशन की कीमत इतनी ही निर्धारित की गई थी

Starlink India Price: सैटेलाइट इंटरनेट के लिए प्रति माह प्लान 3,000 रुपये से शुरू हो सकता है

Photo Credit: SpaceX

एलन मस्क (Elon Musk) की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक (Starlink) भारत में अपनी सर्विस को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने भारत के लिए सर्विस की कीमत तय करने और लॉन्च स्ट्रैटेजी को फाइनल रूप दे दिया है। ग्राहकों को स्टारलिंक सैटेलाइट डिश के लिए कथित तौर पर लगभग 33,000 रुपये का वनटाइम पेमेंट करना होगा, जबकि अनलिमिटेड डेटा एक्सेस के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन 3,000 रुपये प्रति माह होने की उम्मीद है।

HT की रिपोर्ट में कहा गया है कि Starlink आने वाले दो महीनों में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत में शुरू कर देगी। स्टारलिंक ने सर्विस के लिए कीमत भी तय कर ली है, जिसमें इंस्टॉलेशन किट की कीमत 33,000 रुपये होगी और प्रति माह प्लान 3,000 रुपये से शुरू होगा। हालांकि, Starlink ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट बताती है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए ट्रायल स्ट्रैटेजी अपनाई जाएगी, जिसके तहत डिवाइस खरीदने के साथ एक महीने का मुफ्त ट्रायल मिलेगा।

यह आज के समय में एक कॉमन स्ट्रैटेजी है, जो कई ब्रांड्स अपनाते हैं, जैसे कि OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन। फ्री ट्रायल ग्राहकों को यह तय करने का मौका देता है कि सर्विस उनके लिए सही है या नहीं।

यदि यह लीक सही होता है, तो Starlink की प्राइस स्ट्रैटेजी पड़ोसी देशों के समान ही होगी। उदाहरण के लिए बांग्लादेश और भूटान में स्टारलिंक के इक्विपमेंट की कीमत भारतीय करेंसी के अनुसार, 33,000 रुपये ही है।
Advertisement

स्टारलिंक को पिछले हफ्ते ही अपना ऑपरेटिंग लाइसेंस मिला है और उम्मीद है कि कंपनी अगले दो से बारह महीनों के भीतर भारत में फुल फ्लैज ऑपरेशन शुरू कर देगी। स्टारलिंक का लक्ष्य भारत के दूरदराज और कम सर्विस वाले क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जहां पारंपरिक ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित या अनुपलब्ध है।
Advertisement

लो अर्च ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट के अपने ग्रुप का यूज करके, स्टारलिंक उन क्षेत्रों में स्टेबल और फास्ट इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य बना रहा है जहां पहले कनेक्टिविटी एक चुनौती थी। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स  का मानना है कि स्टारलिंक का भारतीय बाजार में प्रवेश देश के दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.