SpaceX की एक और छलांग! अंतरिक्ष में पहुंचाए 24 नए Starlink सैटेलाइट

मस्क की कंपनी SpaceX का मकसद Starlink के जरिए पूरे ग्रह पर बिना तारों वाला इंटरनेट मुहैया करवाने का है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2026 13:42 IST
ख़ास बातें
  • 19 मई को पृथ्वी की निचली कक्षा में 24 नए स्टारलिंक सैटेलाइट पहुंचे।
  • ये सैटेलाइट्स Falcon 9 रॉकेट अपने साथ लेकर गया था।
  • Starlink के सैटेलाइट्स की संख्या अब 10,500 पहुंच गई है।

SpaceX ने अंतरिक्ष में 24 नए सैटेलाइट छोड़कर एक और नई छलांग लगा दी है।

SpaceX ने अंतरिक्ष में 24 नए सैटेलाइट छोड़कर एक और नई छलांग लगा दी है। अरबपति एलन मस्क की कंपनी SpaceX  नासा के लिए कई मिशनों में काम कर रही है। कंपनी ने 19 मई को पृथ्वी की निचली कक्षा में 24 नए स्टारलिंक सैटेलाइट प्रक्षेपित कर दिए। ये सैटेलाइट्स Falcon 9 रॉकेट अपने साथ लेकर गया था। स्टारलिंक सैटेलाइट्स कंपनी की महत्वाकांक्षी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का हिस्सा हैं। कंपनी इनके जरिए दुनियाभर में वायरलैस इंटरनेट मुहैया करवाती है जो पूरी तरह से सैटेलाइट आधारित होता है। यह दुनिया के दूर-दराज कोनों में भी इंटरनेट उपलब्ध करवा सकता है जहां कि मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं है। 

SpaceX ने नए 24 सैटेलाइट 19 मई को अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। ये सैटेलाइट स्पेस लॉन्च कॉम्पलेक्स 4 पूर्व से छोड़े गए। Space.com के अनुसार, 9 मिनट के भीतर ही उपग्रह अपनी अस्थायी कक्षा में चक्कर लगाने लगे थे। 50 मिनट से भी कम समय में ये पूरी तरह से निचली कक्षा में तैनात हो चुके थे। Falcon 9 रॉकेट इन्हें 10.46 p.m. पर लेकर चला था। Falcon 9 बूस्टर B1103 का इस्तेमाल इनमें किया गया था। यह इस रॉकेट की दूसरी फ्लाइट बताई जाती है। बूस्टर ने पेलोड को स्पेस में छोड़ा और यह कंपनी के स्वायत्त ड्रोन जहाज पर वापस लौट आया। यह एक रीयूजेबल रॉकेट है जिसे बार बार इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। 

SpaceX के Starlink बेड़े में अब 10 हजार से भी ज्यादा सैटेलाइट्स शामिल हो गए हैं। नए 24 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद Starlink के सैटेलाइट्स की संख्या अब 10,500 पहुंच गई है। Elon Musk लगातार अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे हैं। मस्क की कंपनी SpaceX का मकसद Starlink के जरिए पूरे ग्रह पर बिना तारों वाला इंटरनेट मुहैया करवाने का है। भारत में जल्द ही Starlink का इंटरनेट देखने को मिल सकता है जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

हाल ही में मेघालय में इसे लेकर तेजी दिखी है। राज्य सरकार ने Starlink इंडिया के साथ एक समझौता (MoU) साइन किया है, जिसका मकसद दूर-दराज इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इस बात की जानकारी Conrad K Sangma ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। सरकार का कहना है कि यह साझेदारी राज्य के दूर दराज इलाकों में इंटरनेट और डिजिटल एक्सेस को बेहतर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाने वाली होगी। सरकार का मानना है कि इससे हेल्थकेयर सर्विसेज तक पहुंच बेहतर होगी, छात्रों को ऑनलाइन लर्निंग के ज्यादा मौके मिलेंगे और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। खास तौर पर किसानों और दूरदराज के समुदायों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.