Gold Bond Scheme 2020-21: गोल्ड बॉन्ड स्कीम आज से शुरू, जानें सब कुछ

आपको गोल्ड बॉन्ड स्कीम में भाग लेने के लिए कम से कम एक ग्राम के मूल यूनिट के लिए निवेश करना होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मई 2021 20:14 IST
ख़ास बातें
  • आज से Sovereign Gold Bond Scheme शुरू हो रही है
  • अगले पांच दिनों में भरनी होगी पहली किस्त
  • आठ साल के लिए होगी यह स्कीम

Sovereign Gold Bond Scheme 20-21 में कम से कम 1 ग्राम का बॉन्ड खरीदना जरूरी है

वित्तिय वर्ष 2021-22 की पहली सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) सोमवार, 17 मई यानी आज से शुरू हो रही है। यह योजना किस्तों के हिसाब से चलती है। इसकी पहली किस्त आज से लेकर 17 मई तक भरी जाएगी, यानी पहली किस्त भरने के लिए आपके पास पांच दिनों का समय है। इस साल यह स्कीम सितंबर 2021 तक खुलेगी और इसमें कुल छह किस्त शामिल होंगी। RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) का कहना है कि नई Sovereign Gold Bond Scheme स्कीम में प्रति ग्राम सोने के बॉन्ड का इशू प्राइस 4,777 रुपये होगा, यानी 10 ग्राम की कीमत 47,770 रुपए होगी।

नई स्कीम में सोने के बॉन्ड का दाम इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी दाम के सामान्य औसत भाव पर होगा। इस बार कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। बॉन्ड खरीदने के लिए ऑनलाइन या डिजिटल पेमेंट करने वालों को बॉन्ड के दाम पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जा रही है, जिसके बाद बॉन्ड की इफेक्टिव कीमत 4,727 रुपए प्रति ग्राम हो जाएगी। बॉन्ड खरीदने के कई तरीके हैं। आप इन बॉन्ड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज्स और नामित डाकघरों (Post Offices) के जरिए खरीद सकते हैं। बता दें कि भारत सरकार की ओर से ये बॉन्ड रिजर्व बैंक ही जारी करेगा।
Advertisement

यदि आप सोच रहे हैं कि आप कम से कम कितने रुपये का निवेश कर सकते हैं, तो बता दें कि Sovereign Gold Bond Scheme के अंदर आप कम से कम 1 ग्राम के बॉन्ड से शुरुआत कर सकते हैं और अधिकतम सीमा की बात करें, तो कोई भी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार अधिकतम चार किलोग्राम कीमत तक का बॉन्ड खरीद सकता है। ट्रस्ट और समान संस्थाओं के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलोग्राम है।

इस स्कीम के अंदर बॉन्ड की अवधि आठ सालों के लिए होगी। यदि आप स्कीम से पहले ही बाहार आना चाहते हैं, तो पांच साल बाद आपको अगले ब्याज भुगतान की तिथि पर बॉन्ड से हटने का विकल्प मिलेगा। जैसा कि हमने बताया कि आपको गोल्ड बॉन्ड स्कीम में भाग लेने के लिए कम से कम एक ग्राम के मूल यूनिट के लिए निवेश करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.