Sony बनाएगी इलेक्ट्रिक कार, वीडियो में देखें डिज़ाइन और फीचर्स

पिछले CES में Vision-S को दिखाने के तुरंत बाद, इस कार को सड़कों पर टेस्ट रन के दौरान देखा गया था। रिपोर्ट कहती है कि इस इलेक्ट्रिक सेडान कार में ऑटोनोमस ड्राइविंग के लिए 40 सेंसर शामिल हैं।

Sony बनाएगी इलेक्ट्रिक कार, वीडियो में देखें डिज़ाइन और फीचर्स

Sony Vision S 02 में 360-डिग्री ऑडियो फीचर शामिल है

ख़ास बातें
  • Sony ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री लेने की घोषणा की
  • CES 2022 में दिखाया नया Vision-S 02 कॉन्सेप्ट
  • कंपनी पिछले CES में भी दिखा चुकी है Vision-S कॉन्सेप्ट
विज्ञापन
Sony को आप मोबाइल फोन, गेमिंग कॉन्सोल, कैमरा, हेडफोन, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए जानते होंगे, लेकिन जल्द यह टेक दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता के रूप में भी जाना जाएगा। साल के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट CES 2022 में Sony ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। बता दें, पिछले CES इवेंट में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार Vision-S EV को दिखाया था। माना जा रहा है कि Sony की आने वाली इलेक्ट्रिक कार इसी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी। इस साल भी कंपनी ने एक नए कॉन्सेप्ट को दिखाया है।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2022) में Sony के CEO केनिचिरो योशिदा (Kenichiro Yoshida) ने कहा, "हम सोनी ईवी के कमर्शियल लॉन्च की प्लानिंग कर रहे हैं। मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने के लिए सोनी एक क्रिएटिव एंटरटेनमेंट कंपनी के रूप में अच्छी तरह से तैयार है।"

जैसा कि हमने बताया, Sony ने इस साल भी एक नया कॉन्सेप्ट दिखाया है, जिसे कंपनी Vision-S 02 कह रही है। सोनी ने यूट्यूब पर इससे जुड़े कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। टीज़र वीडियो के अलावा एक वीडियो कार के यूजर इंटरफेस डिजाइन और फीचर की डिटेल्स भी दिखाता है। कार को 5G कनेक्टिविटी के साथ टेस्ट रिमोट ड्राइव किया गया। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस कार को प्रोडक्शन पर कब लाया जाएगा। हालांकि, हम आने वाले समय में इससे जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद कर रहे हैं।



HT Auto की रिपोर्ट कहती है कि पिछले CES में Vision-S को दिखाने के तुरंत बाद, इस कार को सड़कों पर टेस्ट रन के दौरान देखा गया था। रिपोर्ट कहती है कि इस इलेक्ट्रिक सेडान कार में ऑटोनोमस ड्राइविंग के लिए 40 सेंसर शामिल हैं। बता दें कि Sony ने EV में 360-डिग्री ऑडियो फीचर शामिल होने की पुष्टि पहले ही कर दी थी। यह फीचर ओवर द एयर (OTA) अपडेट के जरिए अपग्रेड हो सकता है, और साथ ही 5G को भी सपोर्ट करता है।

अफवाहों का हवाला देते हुए रिपोर्ट आगे बताती हैं कि इस कॉन्सेप्ट कार में 536hp का डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम है, जो पांच सेकंड के भीतर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »