फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!

Singapore Airlines 2027 से अपने विमानों में Starlink आधारित हाई-स्पीड Wi-Fi शुरू करेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर इंटरनेट अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2026 14:32 IST
ख़ास बातें
  • 2027 से फ्लाइट में Starlink हाई-स्पीड WiFi मिलेगा
  • टेकऑफ से लैंडिंग तक लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी
  • कई यात्रियों के लिए फ्री अनलिमिटेड WiFi जारी रहेगा

Photo Credit: Unsplash/ Nathana Rebouças

हवाई सफर के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल का अनुभव अब और बेहतर होने वाला है। Singapore Airlines ने ऐलान किया है कि वह अपने चुनिंदा विमानों में हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi के लिए Starlink की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को शामिल करने जा रही है। यह सर्विस 2027 की पहली तिमाही से शुरू होगी और इसे धीरे-धीरे Airbus A350-900 (LH), A350-900 (ULR) और A380 एयरक्राफ्ट में रोलआउट किया जाएगा।

Starlink लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क पर काम करता है, जिसमें 10,000 से ज्यादा सैटेलाइट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी Aero Terminal टेक्नोलॉजी एयरक्राफ्ट को प्रति एंटीना 1 Gbps तक की स्पीड दे सकती है। इससे फ्लाइट के दौरान इंटरनेट पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और स्मूद होने की उम्मीद है।

Advertisement

इस नई सर्विस के साथ पैसेंजर्स को टेक-ऑफ से लेकर लैंडिंग तक लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकेगी। Singapore Airlines के मुताबिक, इससे यूजर्स फ्लाइट के दौरान वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया पर कंटेंट शेयर करना और बड़ी फाइल भेजना जैसे काम आसानी से कर पाएंगे।

Singapore Airlines का कहना है कि यह अपग्रेड सभी केबिन क्लास के यात्रियों के लिए बेहतर इंटरनेट एक्सपीरियंस लाएगा। खास बात यह है कि एयरलाइन अपने मौजूदा फ्री Wi-Fi पॉलिसी को भी जारी रखेगी। यानी Suites, First Class और Business Class के पैसेंजर्स, PPS Club मेंबर्स और KrisFlyer मेंबर्स (Premium Economy और Economy क्लास में) को Starlink से लैस फ्लाइट्स में अनलिमिटेड फ्री इंटरनेट मिलता रहेगा।

इस सर्विस का पूरा रोलआउट 2029 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद लंबी दूरी की उड़ानों में इंटरनेट इस्तेमाल का तरीका पहले से काफी बेहतर और तेज हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.