SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप

भारत में दूरसंचार विभाग (DoT) ने सिम बाइंडिंग नियमों के लागू होने में बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 19:16 IST
ख़ास बातें
  • नई डेडलाइन 2026 के अंत तक बढ़ा दी है।
  • WhatsApp, Telegram जैसे कई ऐप यूजर्स को राहत।
  • सिम कार्ड न होने पर WhatsApp, Telegram, Signal जैसे ऐप नहीं करेंगे काम।

सिम बाइंडिंग की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है।

Photo Credit: Pexels

सिम बाइंडिंग की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने यूजर्स और इंडस्ट्री की मांग को ध्यान में रखते हुए नई डेडलाइन 2026 के अंत तक बढ़ा दी है। यानी 31 दिसंबर 2026 तक सिम बाइंडिंग की बाध्यता लागू नहीं होगी। 1 जनवरी से सिम बाइडिंग का नियम लागू होगा। इससे WhatsApp, Telegram जैसे कई ऐप यूजर्स को राहत मिली है क्योंकि सिम बाइंडिंग के बाद बिना सिम ये ऐप डिवाइस में चलाना संभव नहीं होगा। 

सिम बाइंडिंग के नियम अब 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। नियम के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर WhatsApp, Telegram, Signal जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, अगर यूजर ने कंप्यूटर पर लॉगिन किया है तो वह भी बिना सिम के 6 घंटे के अंदर स्वयं ही लॉगआउट हो जाएगा। यानी कुल मिलाकर अब ये ऐप चलाने के लिए आपके फोन में सिम कार्ड होना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह कदम साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया था जिसकी डेडलाइन अब साल 2026 के अंत तक बढ़ा (via) दी गई है। 

भारत में दूरसंचार विभाग (DoT) ने सिम बाइंडिंग नियमों के लागू होने में बड़ी राहत दी है। पिछले साल नवंबर में सिम बाइंडिंग नियम जारी किए गए थे। Meta और अन्य प्लेटफॉर्म्स ने सिम बाइंडिंग को लागू करने में कुछ तकनीकी मुश्किलों का जिक्र सरकार के सामने किया था और यह सही तरह से लागू करने के लिए ज्यादा समय देने की मांग की थी। Apple जैसे दिग्गजों की ओर से कहा गया कि इकोसिस्टम में तकनीकी बंधनों के चलते अभी इसे लागू कर पाना संभव नहीं होगा और इसमें अतिरिक्त समय लगेगा। 

सिम बाइंडिंग को साइबर फ्रॉड पर सख्ती से शिकंजा कसने के मकसद से लागू किया गया था क्योंकि आईडी के लिए मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने वाले ऐप डिवाइस में बिना सिम भी सेवाएं दे रहे थे। इससे साइबर खतरा पैदा होता है और देश के बाहर से साइबर अपराधी फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। अब टेक कंपनियों की समय सीमा बढ़ाने की मांग को देखते हुए सरकार ने इसे लागू करने का समय बढ़ा दिया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  2. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  6. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  7. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  9. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  10. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.