SHARP ने भारत में फिर मारी एंट्री, पेश किए खास तकनीक वाले नए AC मॉडल

शार्प ने अपनी तीन नई एसी सीरीज Reiryou, Seiryo और Plasma Chill को मार्केट में पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 13:05 IST
ख़ास बातें
  • तेजी से बढ़ती AC मार्केट में अपने नए प्रोडक्ट्स उतार रही कंपनी
  • नई एसी सीरीज Reiryou, Seiryo और Plasma Chill को मार्केट में पेश किया
  • AC भारत के चुनौतीपूर्ण मौसम को खासतौर पर ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

SHARP कंपनी अपने नए एयरकंडीशनर लेकर आई है

Photo Credit: SHARP Business Systems

SHARP ने भारत में फिर से एंट्री की है। जापानी ग्रुप Sharp Corporation की ओर से घोषणा की गई है कि वह भारतीय मार्केट में फिर से अपना दांव चलने जा रही है और अबकी बार पहले से ज्यादा मजबूती से। कंपनी भारत में अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडिएरी Sharp Business Systems (India) को ऑपरेट करती है। Sharp Business Systems (India) के माध्यम से अब एक बार फिर से यह नए प्रोडक्ट्स इंडियन मार्केट में लेकर आई है जिसमें नए कंडीशनर मॉडल्स शामिल किए गए हैं। 

SHARP भारत में धमाकेदार री-एंट्री करने जा रही है। कंपनी अपने नए एयर कंडीशनर लेकर आई है और इन्हीं के माध्यम से भारत में एक बार फिर से नई शुरुआत करने की बात कह (via) रही है। SHARP Business Systems (India) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश की तेजी से बढ़ती AC मार्केट में अपने नए प्रोडक्ट्स उतारने जा रही है। शार्प ने अपनी तीन नई एसी सीरीज Reiryou, Seiryo और Plasma Chill को मार्केट में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि ये AC भारत के चुनौतीपूर्ण मौसम को खासतौर पर ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। 
Advertisement

SHARP Business Systems (India) के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर ओसामु नरिता ने कहा कि भारत शार्प के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है और कंपनी यहां अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का लक्ष्य खुद को एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित करना है जो इनोवेशन के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाता है, और ऐसे उत्पाद पेश करता है जो भारतीय कस्टमर्स की उम्मीदों और लाइफस्टाइल के साथ मेल खाते हैं। 

कंपनी जल्द ही अपने एयर कंडीशनर्स में इसकी पेटेंट की हुई टेक्नोलॉजी Plasmacluster को भी जोड़ेगी। इस तकनीक के माध्यम से कंपनी दावा करती है कि इसके नए आने वाले एयर कंडीशनर्स में पहले से ज्यादा फ्रेश हवा मिलेगी, पहले से ज्यादा साफ हवा मिलेगी। क्योंकि कंपनी के अनुसार यह तकनीक हवा को साफ करने में प्रकृति की ही नकल करती है। शार्प 25 सालों से अधिक समय से भारत में B2B और B2C प्रोडक्ट्स पर काम करती आ रही है। इसमें कंपनी के ऑफिस सॉल्यूशन, विजुअल सॉल्यूशन और होम सॉल्यूशन शामिल हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.