ShareChat की राइवल MX TakaTak को 70 करोड़ डॉलर में एक्वायर करने की तैयारी

टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद शेयरचैट का मालिकाना हक रखने वाली मोहल्ला टेक ने शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप मौज लॉन्च की थी। मौज के यूजर्स की संख्या 16 करोड़ तक पहुंच गई है

विज्ञापन
अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 22:48 IST
ख़ास बातें
  • शेयरचैट की वैल्यू लगभग चार अरब डॉलर की है
  • इसके प्रमुख इनवेस्टर्स में सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स और ट्विटर हैं
  • MX के पास लगभग 10 करोड़ यूजर्स होने का अनुमान है

शेयरचैट ने पिछले वर्ष टेमासेक और कुछ अन्य इनवेस्टर्स से लगभग 14.5 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था

सोशल नेटवर्किंग ऐप ShareChat अपने लोकल राइवल  MX के शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म को लगभग 70 करोड़ डॉलर में एक्वायर करने की तैयारी कर रही है। इस सेगमेंट में विदेशी निवेशकों के बड़े दांव लगाने के बाद कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। केंद्र सरकार की ओर से चीन की टिकटॉक और कुछ अन्य ऐप्स पर लगभग दो वर्ष पहले प्रतिबंध लगाने के बाद से देश में शॉर्ट वीडियो ऐप्स लोकप्रिय हुई हैं।

टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद शेयरचैट का मालिकाना हक रखने वाली मोहल्ला टेक ने शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप मौज लॉन्च की थी। मौज के यूजर्स की संख्या 16 करोड़ तक पहुंच गई है। मौज की प्रमुख राइवल मेटा की इंस्टाग्राम रील्स है। Reuters की सूत्रों के हवाले से दी गई रिपोर्ट के अनुसार, कैश और स्टॉक डील में मोहल्ला टेक MX के शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TakaTak को एक्वायर करेगी। इस डील की वैल्यू लगभग 70 करोड़ डॉलर (लगभग 5,250 करोड़ रुपये) है। डील की घोषणा कुछ दिनों में की जा सकती है।
Advertisement

शेयरचैट की वैल्यू लगभग चार अरब डॉलर (लगभग 29,800 करोड़ रुपये) की है। इसके प्रमुख इनवेस्टर्स में सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स और ट्विटर शामिल हैं। शेयरचैट ने इस डील के बारे में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। MX की प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। MX के TakaTak को एक्वायर करने के बाद मोहल्ला टेक के पास दो शॉर्ट वीडियो ऐप्स हो जाएंगे। कंपनी की योजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल बढ़ाकरे अपने पहुंच मजबूत करने की है। MX के पास लगभग 10 करोड़ यूजर्स होने का अनुमान है। शेयरचैट ने पिछले वर्ष टेमासेक और कुछ अन्य इनवेस्टर्स से लगभग 14.5 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था। इसके लिए कंपनी की वैल्यू लगभग तीन अरब डॉलर लगी थी। शेयरचैट के वैल्यूएशन में पिछले दो वर्षों में काफी तेजी आई है।

चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव के बाद केंद्र सरकार ने टिकटॉक सहित कुछ चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। ByteDance के टिकटॉक को इससे काफी नुकसान हुआ था क्योंकि देश में इसके यूजर्स की बड़ी संख्या थी और यह उसके प्रमुख मार्केट्स में शामिल था। टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद कुछ लोकल ऐप्स के यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social networking, Meta, ShareChat, Mx, Deal, TikTok, China
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.