खुद से बैलेंस करने वाला Ninebot LC2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Ninebot LC2 में खास हेडलाइट्स मिलती है, जो रोशनी के आधार पर खुद को एडजस्ट करती है। इसमें फैंटम डबल-सर्कल हब लाइट्स और RGB फुल-कलर टेललाइट्स भी शामिल हैं।

खुद से बैलेंस करने वाला Ninebot LC2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Ninebot LC2 की कीमत 1899 युआन (करीब 22,500 रुपये) है
  • आधिकारिक तौर पर इसकी बिक्री 10 मई से शुरू होगी
  • यह इंटेलिजेंट सेल्फ-लर्निंग एल्गोरिदम और सटीक सेंसर से लैस आता है
विज्ञापन
Segway ने कथित तौर पर Ninebot LC2 सेल्फ-बैलेंसिंग स्कूटर को पेश किया है, जिसकी सेल 10 मई से शुरू होगी। ई-स्कूटर खुद बैलेंस करता है और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। यह दिखने में मूल सेल्फ-बैलेंसिंग स्कूटर के समान है। नया Ninebot LC2 स्कूटर 10.5 इंच के हाई-इलास्टिक ऑफ-रोड टायर्स के साथ आता है। इसमें Ninebot का नया कंट्रोल सिस्टम 2.0 मिलता है, जो खुद से राइडर को समझता है और बेहतर राइड क्वालिटी प्रदान करता है।

ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, Ninebot LC2 की कीमत 1899 युआन (करीब 22,500 रुपये) है और आधिकारिक तौर पर इसकी बिक्री 10 मई से शुरू होगी। पब्लिकेशन द्वारा पाया गया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com पर प्री-सेल के दौरान यूजर्स को 100 युआन की जमा राशि का भुगतान के साथ स्कूटर को प्री-बुक कराने पर 300 युआन की छूट मिलेगी, जो इफेक्टिव कीमत को 1,599 युआन (करीब 19,000 रुपये) कर देता है।

Ninebot LC2 में मजबूत मेटल फ्रेम शामिल होने का दावा किया गया है। इसमें 10.5 इंच के हाई-इलास्टिक ऑफ-रोड टायर मिलते हैं, जो विभिन्न प्रकार के इलाकों के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। Ninebot LC2 की एक और खासियत इसमें शामिल कंट्रोल सिस्टम 2.0 है, जो इंटेलिजेंट सेल्फ-लर्निंग एल्गोरिदम और सटीक सेंसर के साथ राइडिंग शैली को समझता है और हाई स्पीड पर भी अच्छा कंट्रोल देने का दावा करता है।

इसमें सेफ्टी मोड, नोवाइड मोड और स्पोर्ट्स मोड सहित तीन एडजस्टेबल ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ये मोड राइडर्स को अपने स्किल लेवल के हिसाब से अपने अनुभव को ऑप्टिमाइज करने की अनुमति देते हैं।

Ninebot LC2 में खास हेडलाइट्स मिलती है, जो रोशनी के आधार पर खुद को एडजस्ट करती है। इसमें फैंटम डबल-सर्कल हब लाइट्स और RGB फुल-कलर टेललाइट्स भी शामिल हैं। Ninebot LC2 में एंटी-फ्लाइंग और लो बैटरी प्रोटेक्शन दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ninebot, Ninebot LC2, Segway, self balancing scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »