ये किट बोरिंग सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर को बना देगी रोमांचक राइडर

सुरक्षा के लिहाज से, किट में "ऑल-अराउंड कोलाइजन अवॉइडेंस" सिस्टम है, जो टक्कर होने से बचाता है। किट में कथित तौर पर दमदार स्टील फ्रेम लगा है, जो इस किट को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2021 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Segway ने Ninebot S और Ninebot S Kids स्कूटर के लिए बनाई खास किट
  • इस किट में बैठकर राइड को बनाया जा सकता है रोमांचक
  • ब्लास्टर की मदद से पानी की गोलियां भी छोड़ती है यह किट

Segway की MechaKit पर फिलहाल $100 (लगभग 7,500 रुपये) का डिस्काउंट मिल रहा है

सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर्स बगीचों छोटे फैसिलिटी या गार्डन में इस्तेमाल करने के लिए आदर्श माने जाते हैं, क्योंकि यह लंबी दूरी या अवधि के लिए चलने में आरामदायक नहीं होते। ये स्कूटर उन लोगों को काफी सपोर्ट दे सकते हैं, जिन्हें इसकी जरूरत है। लेकिन क्या होगा अगर सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर को एक चलते-फिरते मिनी टैंक में बदल दिए, जो फायर भी करता हो? 2015 में Segway ब्रांड को वापस खरीदने वाली कंपनी Ninebot ने इस स्लो ट्रांसपोर्टर को रोमांचक बनाने के लिए एक अनोखा ऐड-ऑन तैयार किया है। नई Mecha किट Ninebot S और Ninebot S Kids के लिए बनाई गई है।

इस किट को ऊपर बताए गए दोनों सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर्स पर फिट करने के बाद, आपको इसे चलाने के लिए खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। आप आराम से कुर्सी पर बैठ सकते हैं और इन्हें जॉयस्टिक के साथ कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें दोनों साइड में ब्लास्टर्स भी लगे हैं, जो पानी की गोलियां छोड़ते हैं।
Advertisement


Segway का दावा है कि गोलियां पर्यावरण के अनुकूल हैं और इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। आप इनबिल्ट ब्लूटूथ साउंड सिस्टम के जरिए अपने पसंदीदा गाने भी चला सकते हैं और अंडर-बॉडी RGB एम्बिएंट लाइट्स के साथ राइड एक्सपीरियंस को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आपके लक्ष्य पर निशाना लगाने में आपकी मदद करने के लिए एक फ्रंट-शूटिंग लेजर लाइट भी है।
Advertisement

सुरक्षा के लिहाज से, किट में "ऑल-अराउंड कोलाइजन अवॉइडेंस" सिस्टम है, जो टक्कर होने से बचाता है। किट में कथित तौर पर दमदार स्टील फ्रेम लगा है, जो इस किट को मजबूत बनाता है। यह 220 पाउंड (100 किलोग्राम) तक का लोड उठा सकता है और तीन स्पीड मोड से लैस है। इनमें 3.7 मील प्रति घंटे (6 किमी प्रति घंटे), 6 मील प्रति घंटे (10 किमी प्रति घंटे), और 8.7 मील प्रति घंटे (14 किमी प्रति घंटे) की स्पीड वाले लेवल हैं। इसके अलावा, Segway-Ninebot App का इस्तेमाल कर इसे दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

कंपनी 14 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को ही स्कूटर इस्तेमाल करने की सलाह दे रही है। कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर Mecha Kit की कीमत $599.99 (लगभग 45,000 रुपये) है, लेकिन कंपनी वर्तमान में इसे $100 (लगभग 7,500 रुपये) के डिस्काउंट के साथ पेश कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.