57km रेंज वाला Segway E110A इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 48km/h है टॉप स्पीड

Segway E110A की टॉप स्पीड 30mph है। स्कूटर को इतनी पावर देने के लिए इसमें 1.1kW क्षमता की इलेक्ट्रिक हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.5kW का पीक आउटपुट देने में सक्षम है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Segway E110A की टॉप स्पीड 30mph है
  • इसमें मौजूद 1.8kWh बैटरी पैक 6 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है
  • E110A में ट्यूबलेस टायर्स के साथ फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं

Segway E110A इलेक्ट्रिक स्कूटर 27-लीटर का स्टोरेज स्पेस के साथ आता है

Segway Ninebot ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर E110A को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने 2022 प्रेस डे इवेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ 2022 किक स्कूटर लाइनअप की घोषणा भी की। E110A की बात करें, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 35.5 मील (करीब 57 किलोमीटर) दौड़ सकता है। यह एक लो-स्पीड ई-स्कूटर है, जिसकी टॉप स्पीड 30 मील प्रति घंटा (करीब 48 km/h) है।

Segway ने प्रेस रिलीज़ के जरिए E110A के साथ-साथ नई इलेक्ट्रिक किक स्कूटर लाइनअप के लॉन्च की जानकारी दी। हालांकि, अभी कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है।

जैसा कि हमने बताया, Segway E110A की टॉप स्पीड 30mph है। स्कूटर को इतनी पावर देने के लिए इसमें 1.1kW क्षमता की इलेक्ट्रिक हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.5kW का पीक आउटपुट देने में सक्षम है। इसमें 1.8kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो E110A को सिंगल चार्ज में 35.5 मील तक चला सकता है। इसकी बैटरी छह घंटे तक पूरी तरह से चार्ज हो सकती है।

स्कूटर का वज़न 90 किलोग्राम है। इसमें 27-लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। E110A में ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं और दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि स्कूटर IPX5 रेटिंग से लैस है। इसमें रिमोटर की ऑपरेशन, पासवर्ड अनलॉक और बैटरी सेफ्टी जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

Segway-Ninebot के SVP और Segway ग्लोबल बिजनेस सेंटर के प्रेसिडेंट Alex Huang का कहना है कि "सेगवे को निजी परिवहन क्षेत्र में इनोवेशन और लीडरशिप की हमारी लंबी परंपरा को जारी रखने पर गर्व है। पिछले 2 साल सभी के लिए कठिन रहे हैं, लेकिन आज यहां कैलिफोर्निया में तीन नई प्रोडक्ट कैटेगरी के हमारे लेटेस्ट अनावरण के साथ, हम भविष्य में यहां और अधिक सिंपल मूविंग सेवाएं और ग्रीन-एनर्जी, स्मार्ट पर्सनल मोबिलिटी प्रोडक्ट प्रदान करने की उम्मीद करते हैं।”
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Segway, Segway Ninebot, Electric scooters
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  3. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  4. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  5. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  6. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
  7. Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें
  8. Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
  10. Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.