महंगा स्मार्ट फ्रिज खरीदने के बाद मिला Samsung का सरप्राइज, स्क्रीन पर दिखने लगे Ads!

27 अक्टूबर से रोलआउट हुए इस अपडेट के बाद, 21.5 इंच और 32 इंच स्क्रीन वाले Family Hub मॉडल्स पर होम स्क्रीन के नीचे एक रोटेटिंग पैनल दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 17:32 IST
ख़ास बातें
  • 27 अक्टूबर से रोलआउट हुआ था अपडेट
  • 21.5 इंच और 32 इंच स्क्रीन वाले मॉडल्स पर होम स्क्रीन पर जुड़ा पैनल
  • 3 नवंबर से यह पैनल हर 10 सेकंड में बदलता रहेगा, जिसमें Ads दिखाई देंगे

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने स्मार्ट फ्रिज यूजर्स को एक नया "सरप्राइज" दिया है और वो है विज्ञापन दिखाने वाला पैनल। कंपनी ने अमेरिका में अपने Family Hub फ्रिज सीरीज के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट करना शुरू किया है, जो फ्रिज की स्क्रीन पर अब रोटेटिंग Ads दिखाएगा। बता दें कि फैमिली हब सीरीज के रेफ्रिजरेटर्स कंपनी की ओर से बेहद प्रीमियम मॉडल्स हैं, जिनमें 9 इंच से लेकर 32 इंच तक के डिस्प्ले मिलते हैं। यूजर्स इन डिस्प्ले पर वीडियो कॉल कर सकते हैं, यूट्यूब देख सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन अब Samsung उन्हें विज्ञापन भी दिखाने वाला है।

27 अक्टूबर से रोलआउट हुए इस अपडेट के बाद, 21.5 इंच और 32 इंच स्क्रीन वाले Family Hub मॉडल्स पर होम स्क्रीन के नीचे एक रोटेटिंग पैनल दिखाई देगा। 3 नवंबर से यह पैनल हर 10 सेकंड में बदलता रहेगा और न्यूज, कैलेंडर, वेदर और क्यूरेटेड एड्स के बीच साइकिल करेगा। ये विज्ञापन सिर्फ वेदर और कलर थीम्स में दिखेंगे। Art और Album थीम्स पर नहीं। वहीं Daily Board मोड में रोटेटिंग बार नहीं होगा, लेकिन ग्रिड लेआउट में एक सिंगल ad tile दिख सकता है।

Advertisement

Samsung ने कहा है कि फिलहाल जो ads दिखाए जा रहे हैं, वे उसके अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज से जुड़े हैं। कंपनी का दावा है कि ये नॉन-पर्सनल ads हैं, यानी इसमें किसी यूजर की ट्रैकिंग या डेटा कलेक्शन नहीं किया जा रहा। फिलहाल ये अपडेट सिर्फ अमेरिका में रोलआउट हो रहा है और इसमें 9 इंच वाले Family Hub मॉडल्स या AI Home स्क्रीन वाले ओवन, वॉशर या ड्रायर शामिल नहीं हैं।

एक अच्छी बात यह है कि अब Settings में एक ‘Advertisements' टॉगल भी दिखाई देगा, जिसे ऑफ करने पर ads गायब हो जाएंगे, लेकिन साथ ही वेदर, न्यूज और कैलेंडर विजेट्स भी हट जाएंगे। इसके लिए Settings खोलें और Advertisements पर जाएं और इस ऑप्शन को Off कर दें।इससे पूरा ad पैनल हट जाएगा। अगर आप widgets रखना चाहते हैं, तो हर ad के कोने में दिख रहे “X” पर टैप करें। वह ad तब तक नहीं लौटेगा जब तक नया प्रोमोशन शुरू न हो।

क्या Samsung ने सच में अपने फ्रिज में Ads दिखाने शुरू कर दिए हैं?

हां, Samsung ने अपने Family Hub Smart Fridges (21.5 इंच और 32 इंच स्क्रीन वाले मॉडल्स) में एक नया अपडेट दिया है जो Weather और Colour थीम्स पर स्क्रॉलिंग ऐड पैनल दिखाता है।

Advertisement

ये Ads किस तरह के हैं और कहां दिखेंगे?

ये ऐड्स नीचे की स्क्रीन पर 10 सेकंड के अंतराल में घूमेंगे और न्यूज, कैलेंडर, वेदर अपडेट्स के साथ दिखाई देंगे। शुरुआत में सिर्फ Samsung के अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ को प्रमोट किया जा रहा है।

क्या ये Ads यूजर को ट्रैक करते हैं?

नहीं, Samsung के मुताबिक ये ऐड्स “contextual और non-personal” हैं। यानी ये यूजर डेटा या ट्रैकिंग पर आधारित नहीं हैं।

क्या Ads को बंद किया जा सकता है?

हां, बिल्कुल। Settings -> Advertisements में जाकर टॉगल ऑफ करने पर Ads पूरी तरह बंद हो जाएंगे। ध्यान रहे, इससे वेदर, कैलेंडर और न्यूज विजेट्स भी गायब हो जाएंगे।

Advertisement

क्या यह अपडेट सभी फ्रिज मॉडल्स के लिए है?

नहीं, यह अपडेट सिर्फ US मार्केट के लिए रोलआउट हुआ है और 9 इंच या 7 इंच वाले छोटे Family Hub या AI Home स्क्रीन वाले अप्लायेंसेज (जैसे ओवन, वॉशर, ड्रायर) इसमें शामिल नहीं हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  5. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  6. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  7. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  8. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  9. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  10. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.