Samsung Galaxy Book4 Ultra लैपटॉप भारत में 16 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, गजब AI फीचर्स से लैस

Samsung Galaxy Book4 Ultra में 16 इंच की डायनामिक AMOLED 2X टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका 3K रेजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Book4 Ultra में 16 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Book4 Ultra की कीमत 2,33,990 रुपये से 2,81,990 रुपये है।
  • Samsung Galaxy Book4 Ultra Intel Core Ultra 9 या 7 प्रोसेसर है।

Samsung Galaxy Book4 Ultra में 16 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना सबसे पावरफुल लैपटॉप Samsung Galaxy Book4 Ultra पेश किया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ इस लैपटॉप में 16 इंच की AMOLED 2X टच डिस्प्ले मिलती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Book4 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Book4 Ultra Price


Samsung Galaxy Book4 Ultra के Core Ultra 7, 16 GB RAM और RTX 4050 की कीमत 2,33,990 रुपये है। वहीं Core Ultra 9, 32 GB RAM और RTX 4070 की कीमत 2,81,990 रुपये है। यह लैपटॉप बिक्री के लिए Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर आज से उपलब्ध है। यह लैपटॉप मूनस्टोन ग्रे फिनिश में आता है।


Advertisement
Samsung Galaxy Book4 Ultra Specifications


Samsung Galaxy Book4 Ultra में 16 इंच की डायनामिक AMOLED 2X टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका 3K रेजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। इसमें ब्राइट कंडीशन में बेहतर विजिबिलिटी के लिए विजन बूस्टर और आखों पर जोर और ग्लेयर को कम करने के लिए एक एंटी-रिफ्लेक्टिव स्क्रीन है। इस लैपटॉप में एडवांस NPU के साथ Intel Core Ultra 9 या 7 प्रोसेसर है। गैलेक्सी बुक4 अल्ट्रा 2.3X एआई एक्सीलरेशन, 10% सीपीयू बूस्ट और 13% जीपीयू बूस्ट प्रदान करता है। NVIDIA TensorRT और DLSS टेक्नोलॉजी 300 से ज्यादा RTX AI गेम्स का सपोर्ट करते हुए फोटो और वीडियो क्वालिटी को बढ़ाती है।

लैपटॉप में 23 प्रतिशत बड़ा वेपोर चेंबर, बेहतर थर्मल कैपेसिटी और हीट और शोर को कम करने के लिए एक ड्यूल फैन डिजाइन है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ एकेजी क्वाड स्पीकर और कॉल के लिए ड्यूल माइक्रोफोन शामिल हैं। Galaxy Book4 Ultra में डाटा सिक्योरिटी के लिए सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी चिप है। यह यूएसबी टाइप सी के जरिए 140W एडेप्टर के साथ 30 मिनट में 55 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसमें फास्ट फाइल ट्रांसफर के लिए HDMI 2.1 पोर्ट और थंडरबोल्ट 4 शामिल हैं। Galaxy Book4 Ultra गैलेक्सी इकोसिस्टम के साथ आसानी से इंटीग्रेट होता है, जिसमें कनेक्टेड कैमरा, एआई-एडवांस स्टूडियो इफेक्ट्स, फोटो रीमास्टर, विंडोज कोपायलट, एलई ऑडियो और ऑटो स्विच, सैमसंग स्टूडियो, मल्टी कंट्रोल, सेकेंड स्क्रीन. इजी फोन कनेक्शन, वन यूआई 6 बुक और गुडनोट्स इंटीग्रेशन शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1800x2880 पिक्सल

Touchscreen

हां

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 4070

वज़न

1.86 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.