Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ 3K AMOLED टचस्क्रीन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Book 4 Pro की कीमत 1.88 मिलियन वॉन (1,20,991 रुपये) से शुरू होगी।
  • Galaxy Book 4 Pro 360 की कीमत 2.59 मिलियन वॉन (1,66,821 रु) से शुरू होगी।
  • Galaxy Book 4 Ultra की कीमत 3.36 मिलियन वॉन (2,16,401 रु) से शुरू होगी।

Samsung Galaxy Book 3 Ultra में 40.6 cm की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपनी नई Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, कोरियन वेबसाइट ने आगामी लैपटॉप का पहले ही खुलासा कर दिया है, जिसमें कीमत और फीचर्स समेत अन्य चीजें शामिल हैं। इन सभी लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ 3K AMOLED टचस्क्रीन है।  आइए सैमसंग के आगामी लैपटॉप के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Book 4 सीरीज की कीमत


Advertisement
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung कोरिया में 14 दिसंबर को अपनी वेबसाइट के जरिए Galaxy Book 4 सीरीज के बिक्री शुरू करेगा। कीमत की बात की जाए तो Galaxy Book 4 Pro की कीमत 1.88 मिलियन वॉन (लगभग 1,20,991 रुपये) से शुरू होती है। वहीं Galaxy Book 4 Pro 360 की कीमत 2.59 मिलियन वॉन (लगभग 1,66,821 रुपये) से शुरू होती है। और Galaxy Book 4 Ultra की कीमत 3.36 मिलियन वॉन (लगभग 2,16,401 रुपये) से शुरू होती है। ग्लोबल लॉन्च या उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।


Samsung Galaxy Book 4 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy Book 4 सीरीज में तीन मॉडल Pro, Pro 360 (कंवर्टिबल) और Ultra मॉडल शामिल हैं। इन सभी लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ 3K AMOLED टचस्क्रीन है। 360 और Ultra मॉडल में 16 इंच की शानदार डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि Pro में 14 इंच और 16 इंच दोनों का ऑप्शन मिलता है। ये नोटबुक Intel कोर अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करेंगे, जिसमें AI-संबंधित टास्क के लिए अलग से न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Core Ultra इंटीग्रेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) फीचर वाली पहली इंटेल चिप है।
Advertisement

Samsung, GPU के मामले में Pro मॉडल के लिए Intel Arc ग्राफिक्स ऑप्शन की पेशकश कर रहा है, लेकिन Ultra मॉडल में Nvidia GeForce RTX 4050 या 4070 GPU मिलेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए अलग से नॉक्स चिप है। Samsung इसके अलावा अपने इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स, जैसे क्रॉस-डिवाइस वीडियो एडिटिंग और फोटो रीमास्टरिंग फीचर भी पेश कर रहा है। इसमें एक स्विच ऑप्शन भी है जो यूजर्स को फोन के साथ Galaxy Buds 2 Pro से कनेक्ट करने की भी सुविधा देता है। नोटबुक में फोन को Galaxy Buds 2 Pro से कनेक्ट करने के लिए ऑटो स्विच ऑप्शन भी मिल रहा है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.