Russia-Ukraine War : स्‍टारलिंक की ‘मशीनें’ पहुंचीं यूक्रेन, सैटेलाइट इंटरनेट से जुड़ सकेंगे लोग

माईखाइलो फेडोरोव ने एलन मस्‍क से यूक्रेन में स्‍टारलिंक की सर्विस देने के लिए अनुरोध किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2022 13:51 IST
ख़ास बातें
  • रूस के हमलों से यूक्रेन में इंटरनेट सेवाओं पर काफी असर पड़ा है
  • यूक्रेन की ओर से एलन मस्‍क से सैटेलाइट इंटरनेट के लिए मदद मांगी गई थी
  • इसी क्रम में कुछ मशीनें यूक्रेन पहुंची हैं, जिनसे वहां इंटरनेट मिलेगा

एलन मस्‍क की इंटरनेट सर्विस ‘स्‍टारलिंक’ (Starlink) सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट मुहैया कराती है।

रूस के हमलों का जवाब दे रहे यूक्रेन को दुनियाभर के देशों से मदद मिल रही है। इस युद्ध में यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में इंटरनेट सर्विस डाउन होने के बाद यूक्रेन की ओर से दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क (Elon Musk) से मदद मांगी गई थी। गौरतलब है कि एलन मस्‍क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ‘स्‍टारलिंक' (Starlink) सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया कराती है। इसी क्रम में उन्‍होंने यूक्रेन को यह सर्विस मदद के तौर पर देने का ऐलान किया, जिसके बाद अब स्टारलिंक के लिए टर्मिनलों का एक शिपमेंट यूक्रेन पहुंच गया है। 

इसके जरिए उन इलाकों में इंटरनेट सर्विस पहुंचाने में मदद मिल सकती है, जहां रूस के हमलों से सेवाएं बाधित हुई हैं। शिपमेंट के यूक्रेन पहुंचने पर वहां के डिजिटल मिनिस्‍टर ‘माईखाइलो फेडोरोव' ने एलन मस्‍क को धन्‍यवाद कहा है। उन्‍होंने स्टारलिंक टर्मिनलों से लदे एक ट्रक की तस्वीर ट्वीट की है। माईखाइलो फेडोरोव ही वह व्‍यक्ति हैं, जिन्‍होंने एलन मस्‍क से यूक्रेन में स्‍टारलिंक की सर्विस देने के लिए अनुरोध किया था। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा था- जब आप मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे हैं, तब रूस ने यूक्रेन पर कब्‍जा करने की कोशिश की है। उन्‍होंने लिखा था- आपके रॉकेट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष से उतरते हैं और रूसी रॉकेट यूक्रेनी नागरिकों पर हमला करते हैं। 
वेब मॉनिटरिंग ग्रुप NetBlocks ने भी कहा है कि रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन में इंटरनेट सेवा पर बुरा असर पड़ा है। स्‍टारलिंक के 2 हजार से ज्‍यादा सैटेलाइट इस वक्‍त अंतरिक्ष में हैं, जिसके जरिए वह दुनियाभर में इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में कई और सैटेलाइट कंपनी लॉन्‍च करने वाली है। 

यूक्रेन को मिल रही मदद की बात करें, तो गूगल (Google) ने भी यूक्रेन के लिए गूगल मैप्‍स (Google मैप्स) के कुछ टूल्‍स डिसेबल्‍ड कर दिए हैं। इनकी मदद से ट्रैफ‍िक की स्थिति और विभिन्न जगहों की व्यस्तता के बारे में लाइव इन्‍फर्मेशन मिलती है। कंपनी ने कहा है कि उसने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। अब गूगल मैप्‍स पर यूक्रेन के स्‍टोर और रेस्‍टोरेंट जैसी व्‍यस्‍त जगहों और ट्रैफ‍िक के बारे में जानकारी हासिल नहीं की जा सकेगी।  
Advertisement

गूगल समेत तमाम बड़ी टेक कंपनियों ने कहा है कि वो इस क्षेत्र में यूजर्स की सुरक्षा के लिए नए उपाय कर रही हैं। क्रिप्‍टोकरेंसी के रूप में भी यूक्रेन को मदद मिलना जारी है। ब्लॉकचेन एनालिसिस कंपनी Elliptic के अनुसार, Bitcoin और अन्य डिजिटल टोकन के डोनेशन के लिए सोशल मीडिया पर अपील पोस्ट करने के बाद, यूक्रेन की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 80 लाख डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.