Petrol Pump पर तेल भरवाते समय ये सर्टिफिकेट नहीं हुआ तो कटेगा 10 हजार का चालान!

पुणे में एक ऑटोमैटिक सिस्टम तैयार किया जा रहा है जो कि बिना वैध पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण) सर्टिफिकेशन वाले वाहनों की पहचान करके उन पर जुर्माना लगाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2024 14:04 IST
ख़ास बातें
  • भारत में वाहन प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा और अब एक गंभीर समस्या बन गया है
  • ऑटोमैटिक सिस्टम लगाया जा रहा है जो बिना PUC वाले वाहनों को पहचानेगा।
  • PUC से यह पता चलता है कि व्हीकल एमिशन स्टैंडर्ड का पालन कर रहा है।

पेट्रोल पंप पर एक नया ऑटोमैटिक सिस्टम लगाया जा रहा है।

Photo Credit: Unsplash/ayush kumar

भारत में वाहन प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा और अब एक गंभीर समस्या बन गया है। सरकार इसे कंट्रोल करने के लिए कई प्रयास कर रही है। सख्त मानदंडों को लागू करने की कोशिश के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने के साथ-साथ सीएनजी, एलएनजी, बायोफ्यूल, इथेनॉल-ब्लेंड और अन्य जैसे ग्रीन फ्यूल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल ही में रिपोर्ट्स से पता चला है कि पुणे में एक ऑटोमैटिक सिस्टम तैयार किया जा रहा है जो कि बिना वैध पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण) सर्टिफिकेशन वाले वाहनों की पहचान करके उन पर जुर्माना लगाता है।


10 हजार रुपये का जुर्माना


पुणे में एक नया ऑटोमैटिक सिस्टम लगाया जा रहा है जो कि बिना पीयूसी वाले वाहनों को पहचानेगी। PUC सर्टिफिकेट्स से यह पता चलता है कि व्हीकल एमिशन स्टैंडर्ड का पालन कर रहा है, जिससे हवा साफ रहे। सर्टिफिकेट्स कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन जैसे प्रदूषकों को मापने के लिए व्हीकल के एग्जॉस्ट का आकलन करते हैं।


कैसे काम करेगा सिस्टम


इस सिस्टम में पुणे में पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरों को लगाया जाएगा। ये कैमरे व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर को स्कैन करेंगे, सभी व्हीकल की पीयूसी स्टेटस को वेरिफाई करने के लिए उन्हें सेंट्रल डाटाबेस के साथ बिना रुकावट क्रॉस-रेफरेंस करेंगे। अगर किसी व्हीकल का पीयूसी सर्टिफिकेट खत्म हुआ पाया जाता है तो ड्राइवर्स को सीधे उनके रजिस्ट्रर्ड मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए इंस्टेंट फाइन मिलेगा। 

हालांकि, चालान भरने के लिए एक कुछ समय मिलता है जो कि आमतौर पर एक या दो दिन तक चल सकता है। इससे ड्राइवर्स को जुर्माना होने से पहले अपने पीयूसी को रिन्यू करने की अनुमति मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑथोरिटिज इसे कब चालू करेंगी फिलहाल इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि वे इसे जल्द से जल्द लागू करने का प्लान बना रहे हैं। शुरुआत में इसे पुणे में लागू करने का प्लान है और अगर यह सफल होता है तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pollution Certificate, PUC, Pune, Traffic Challan, Petrol Pump

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. 6 हजार सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  3. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  4. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  5. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6 हजार सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  2. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  3. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  4. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  5. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  7. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  8. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  9. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  10. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.