• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Rimac ने 9 Nevera इलेक्ट्रिक सुपरकार को क्रैश करके बर्बाद किए 2 करोड़ यूरो, जानें कारण

Rimac ने 9 Nevera इलेक्ट्रिक सुपरकार को क्रैश करके बर्बाद किए 2 करोड़ यूरो, जानें कारण

Rimac ने Carwow के YouTube वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए जानकारी दी कि कंपनी ने चार साल की टेस्टिंग के बाद Nevera इलेक्ट्रिक सुपरकार के ग्लोबल होमोलेगेशन के लिए टेस्ट प्रोग्राम को पूरा कर लिया है।

Rimac ने 9 Nevera इलेक्ट्रिक सुपरकार को क्रैश करके बर्बाद किए 2 करोड़ यूरो, जानें कारण

Rimac Nevera इलेक्ट्रिक सुपरकार मात्र 1.86 सेकंड में 0-96 kmph स्पीड पकड़ सकती है

ख़ास बातें
  • Rimac Nevara इलेक्ट्रिक हाइपरकार की कीमत 2.27 मिलियन यूरो है
  • पिछले चार साल में कुल 9 प्रोटोटाइप मॉडल के ऊपर 45 क्रैश टेस्ट किए गए
  • ग्लोबल होमोलोगेशन प्राप्त करने के लिए किए गए थे ये सभी टेस्ट
विज्ञापन
Rimac को अपनी इलेक्ट्रिक सुपरकार Nevera के लिए अप्रूवल लेने में चार साल का समय लगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इस होमोलेगेशन (अथॉरिटी द्वारा अप्रूवल) को प्राप्त करने के लिए कंपनी ने इन चार वर्षों में कुल नौ नेवारा इलेक्ट्रिक सुपरकारों (Electric supercars) का क्रैश-टेस्ट किया है, जिसमें Rimac के 20 मिलियन डॉलर से अधिक पैसा बर्बाद हुए हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Rimac Nevera को दुनिया की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार कहा जाता है, जो 1,914 hp की मैक्सिमम पावर और 2,360 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, और दावे अनुसार, 415 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है।

Rimac ने Carwow के YouTube वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए जानकारी दी कि कंपनी ने चार साल की टेस्टिंग के बाद Nevera इलेक्ट्रिक सुपरकार के ग्लोबल होमोलेगेशन के लिए टेस्ट प्रोग्राम को पूरा कर लिया है। ट्वीट में लिखा है (अनुवादित), "चार साल के कठिन परीक्षण, हजारों डिजिटल सिमुलेशन, नौ कारों को दुर्घटनाग्रस्त करने के बाद, हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ग्लोबल होमोलेगेशन के लिए हमारा गहन क्रैश टेस्ट प्रोग्राम अब पूरा हो गया है।" 
 

Carwow के वीडियो से पता चलता है कि नेवारा के इन नौ प्रोटोटाइप के ऊपर कुल 45 फिज़िकल क्रैश टेस्ट किए गए थे। इन टेस्ट में प्रत्येक मॉडल को कई टेस्ट से गुज़ारा जाता है, जिसमें शुरुआत में छोटी टक्कर शामिल होती है, और धीरे-धीरे तीव्रता को बढ़ाया जाता है। फिज़िकल टेस्ट के अलावा, कई सेफ्टी टेस्ट को कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए पूरा किया गया। सिमुलेशन बड़े पैमाने पर प्रोटोटाइप नष्ट होने से बचाता है, लेकिन इसमें काफी समय लगता है।


कंपनी का कहना है कि जहां फिज़िकल क्रैश टेस्ट में 80 मिलीसेकंड का समय लगता है, वहीं, कार के क्रैश सिमुलेशन को बानाने में 20 घंटे तक लग सकते हैं। भले ही यह समय लेता है, लेकिन इससे कार कंपनियों के काफी पैसे बचते हैं। सिमुलेशन इंजीनियरों को यह बताने में उपयोगी होते हैं कि वास्तविक क्रैश टेस्ट  को पास करने के लिए कारों को किस तरह के समायोजन की आवश्यकता होती है। इसके बाद सिमुलेशन के आधार पर असली कार के डिज़ाइन में जरूरी बदलाव किए जाते हैं।

Rimac Nevera इलेक्ट्रिक हाइपरकार की कीमत 2.27 मिलियन यूरो (लगभग 16.95 करोड़ रुपये) है, जिसके हिसाब से कंपनी ने क्रैश टेस्ट में 20 मिलियन डॉलर (लगभग 169 करोड़ रुपये) से ज्यादा पैसे नष्ट किए हैं।

Rimac का कहना है कि यूरोप में नेवारा इलेक्ट्रिक सुपरकार के लिए क्रैश टेस्ट पिछले साल किए गए थे, और यूएस सर्टिफिकेशन के लिए अंतिम टेस्ट इस साल जनवरी में हुआ था।

इस इलेक्ट्रिक हाइपरकार को दुनिया की सबसे तेज स्पीड से चलने वाली रोड-स्पेक कार के रूप में जाना जाता है, जिसकी टॉप स्पीड 415 किमी प्रति घंटा है। कंपनी दावा करती है कि यह कार मात्र 1.86 सेकंड में 0-96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इस कार के केवल 150 यूनिट ही बनाए और बेचे जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  4. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  6. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  7. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  8. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  9. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  10. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »