• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 1 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ेगी इलेक्ट्रिक कार! Rimac इंजिनीयर का दावा

1 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ेगी इलेक्ट्रिक कार! Rimac इंजिनीयर का दावा

Rimac Nevera इलेक्ट्रिक हाइपरकार की कीमत 2.27 मिलियन यूरो (लगभग 16.95 करोड़ रुपये) है।

1 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ेगी इलेक्ट्रिक कार! Rimac इंजिनीयर का दावा

Rimac Nevera इलेक्ट्रिक हाइपरकार की कीमत 2.27 मिलियन यूरो (लगभग 16.95 करोड़ रुपये) है

ख़ास बातें
  • भविष्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल 1 सेकंड में 0-96 kmph की रफ्तार भी पकड़ेंगे
  • हमें आंकड़ों पर बहुत गर्व है, लेकिन कार उससे कहीं अधिक है: Matija Renic
  • Rimac Nevera की कीमत €2.27 मिलियन (लगभग 16.95 करोड़ रुपये) है
विज्ञापन
रिमेक नेवरा (Rimac Nevera) दुनिया का सबसे तेज प्रोडक्शन रोड लीगल व्हीकल है। कंपनी के दावे अनुसार, यह कार मात्र 2 सेकंड में 96 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। यूं तो Rimac के पास सबसे फास्ट प्रोडक्शन रोड लीगल कार का खिताब है, लेकिन कंपनी यहीं नहीं रुकना चाहती है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल 1 सेकंड में 0-96 kmph की रफ्तार भी पकड़ सकते हैं और ऐसी कार को खुद रिमेक डिजाइन करने की मंशा रखती है। 

The Drive के साथ एक इंटरव्यू में Rimac Nevara के चीफ इंजीनियर मतिजा रेनिक (Matija Renic) से पूछा गया कि उन्हें लगा कि ईवी कितनी तेज हो सकती है? तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि भले ही Nevara बहुत तेज है, "हमें आंकड़ों पर बहुत गर्व है, लेकिन कार उससे कहीं अधिक है।" 

उन्होंने आगे कहा "कार वास्तव में बहुत, बहुत जटिल है, जो आपको दिखाती है कि भविष्य में ऑटोमोटिव तकनीक क्या कर सकती है। और यह यूजर्स के दृष्टिकोण से भी बहुत उपयोगी और बहुत अनुकूल है। और अंत में हम जो हासिल करना चाहते थे वह एक ड्राइवर्स कार विकसित करना है, कुछ ऐसा जो बहुत ही आकर्षक और बहुत फायदेमंद है बस इसे बाहर निकालना और इसका आनंद लेना।"

Rimac Nevera इलेक्ट्रिक हाइपरकार की कीमत 2.27 मिलियन यूरो (लगभग 16.95 करोड़ रुपये) है।

इस इलेक्ट्रिक हाइपरकार को दुनिया की सबसे तेज स्पीड से चलने वाली रोड-स्पेक कार के रूप में जाना जाता है, जिसकी टॉप स्पीड 415 किमी प्रति घंटा है। कंपनी दावा करती है कि यह कार मात्र 1.86 सेकंड में 0-96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »