Lyft Layoff: राइड शेयरिंग कंपनी Lyft निकालेगी 1200 कर्मचारी!

Lyft Inc ने अपने वर्कफोर्स को 30% घटाने की बात कही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023 09:20 IST
ख़ास बातें
  • Lyft Inc ने अपने वर्कफोर्स को 30% घटाने की बात कही है।
  • कंपनी में वर्तमान में 4000 कर्मचारी काम करते हैं।
  • सीईओ Risher इससे पहले Amazon के लिए काम कर चुके हैं।

Lyft Inc ने अपने वर्कफोर्स को 30% घटाने की बात कही है।

Photo Credit: Lyft

राइड शेयरिंग कंपनी लिफ्ट (Lyft Inc) ने वर्कफोर्स को घटाने की घोषणा की है। कंपनी 1200 नौकरियां कम करने जा रही है। शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कंपनी बताया कि वह अपने 4000 लोगों के वर्कफोर्स का साइज अब कम करने जा रही है। हाल ही में Lyft में नए सीईओ डेविड रिशर ने जॉइन किया था। Lyft की राइड शेयरिंग ऐप है जिसके माध्यम से ग्राहक राइड शेयर कर सकते हैं। 
 
Lyft Inc ने अपने वर्कफोर्स को 30% घटाने की बात कही है। कंपनी में वर्तमान में 4000 कर्मचारी काम करते हैं। जिनमें से 1200 लोगों को हटाने की बात कही गई है। हालांकि Reuters के पूछे जाने पर कंपनी की ओर से कोई कमेंट इस बारे में नहीं किया गया, ऐसा कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी टीम का साइज इसलिए कम करना चाहती है ताकि राइडर्स और ड्राइवर्स की जरूरतों को और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। 
Advertisement

Lyft में नए सीईओ डेविड रिशर के आने घोषणा मार्च में की गई थी। 17 अप्रैल से उन्होंने अपना काम संभाला। खबर है कि नए सीईओ ने ईमेल के माध्यम से कर्मचारियों को कंपनी में छंटनी होने की सूचना दी। ब्लॉग पोस्ट में इस बारे में बताया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब Lyft में छंटनी हो रही है। इससे पहले नवंबर में कंपनी ने 700 लोगों को निकाला था और वर्कफोर्स को 13% कम कर दिया था। 

सीईओ Risher इससे पहले Amazon के लिए काम कर चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों को छंटनी होने की बात एक सप्ताह पहले ही बता दी गई थी। कंपनी को Uber से कड़ी टक्कर मिल रही है और यह 2019 से ही संघर्ष के दौर से गुजर रही है। मार्केट में कंपनी की शुरुआत 72 डॉलर शेयर प्राइस के साथ हुई थी जो कि अब घटकर 10 डॉलर रह गया बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lyft Inc, Lyft, Lyft layoff

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.