प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो इस्तेमाल करने के लिए रिलायंस जियो व पेटीएम ने मांगी माफी

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 18:00 IST
ख़ास बातें
  • बिना विज्ञापन में प्रधानमंत्री की तस्वीर इस्तेमाल करने के लिए मांफी माफी
  • यह जानकारी केंद्र सरकार ने दी है
  • कंपनियों को प्रधानमंत्री की तस्वीर इस्तेमाल करने के लिए नोटिस भेजा गया था
देश के मशहूर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के साथ ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम ने मंजूरी बिना विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगी है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने दी है।

दोनों ही कंपनियों को केंद्र सरकार द्वारा बिना इजाज़त प्रधानमंत्री की तस्वीर इस्तेमाल करने के लिए नोटिस भेजा गया था। कंपनियों से पूछा गया था कि व्यवसायिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री की तस्वीर और नाम के इस्तेमाल पर रोक होने के बावजूद उन्होंने ऐसा क्यों किया?

इस संबंध में उपभोक्ता कार्य विभाग मंत्रालय द्वारा चेतावनी भेजी गई थी। जिसमें कहा गया था कि दोषी पाए जाने पर दोनों ही कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

याद रहे कि पिछले साल सितंबर महीने में रिलायंस जियो ने टेलीकॉम मार्केट में कदम रखते हुए अपनी 4जी सेवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट को समर्पित किया था। नामी अखबारों के पहले पन्ने पर "Reliance Jio: Digital Life" के नाम से छपे विज्ञापन में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर इस्तेमाल की गई थी।
Advertisement

वहीं, नवंबर महीने में नोटबंदी के फैसले के बाद पेटीएम ने भी कुछ ऐसा ही विज्ञापन चलाया। कंपनी ने प्रधानमंत्री के इस कदम का स्वागत किया और साथ में उनकी तस्वीर इस्तेमाल की गई थी। गौर करने वाली बात है कि नोटबंदी के फैसले के बाद वॉलेट यूज़र की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Narendra Modi, Reliance Jio, Prime Minister Modi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.