Reliance की JioMart ऑनलाइन ग्रॉसरी सर्विस अब 200 शहरों में उपलब्ध

जियोमार्ट की सेवाओं के लिए इच्छुक ग्राहकों को JioMart के WhatsApp नंबर 8850008000 अपने फोन के कॉन्टेक्ट में स्टोर करना होगा। यहां ग्राहकों को ऑर्डर के लिए जियोमार्ट द्वारा एक लिंक मिलता है।

Reliance की JioMart ऑनलाइन ग्रॉसरी सर्विस अब 200 शहरों में उपलब्ध

JioMart की सर्विस बुकिंग में WhatsApp का अहम रोल

ख़ास बातें
  • Reliance इंडस्ट्री ने लॉन्च की है JioMart सर्विस
  • 200 से अधिक शहरों में ग्रॉसरी डिलीवर करता है JioMart
  • पहले यह सुविधा महाराष्ट्र के चुनिंदा जगहों पर शुरू की गई थी
विज्ञापन
Reliance Industries ने हाल ही में अपनी नई ऑनलाइन ग्रॉसरी सर्विस प्लेटफॉर्म JioMart को लॉन्च किया था, जो कि अब भारत के 200 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। जियोमार्ट का कहना है कि उनका यह कदम भारतीय बाजार में मौजूद Amazon.com की लॉकल यूनिट और फ्लिपकार्ट को टक्कर देगा। जियोमार्ट के सीईओ Damodar Mall ने ट्वीट में जानकारी दी कि जियोमार्ट भारत के 200 से भी ज्यादा शहरों में ग्रॉसरी डिलीवर करने का काम कर रहा है।

आपको बता दें, पिछले महीने Reliance ने भारतीय वित्तीय राजधानी मुंबई की चुनिंदा जगहों पर अपनी JioMart डिलीवरी सर्विस को पायलट प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया था। इससे कुछ समय पहले ही Facebook ने Reliance Jio के डिजिटल यूनिट में $5.7 बिलियन 9.99 की हिस्सेदारी खरीदी थी।

इस पार्टनशिप की मदद से रिलायंस 400 मिलियन स्ट्रॉन्ग यूज़र बेस के लिए फेसबुक और व्हाट्सऐप के द्वारा ग्रॉसर्स और छोटे बिजनेस की सुविधा रोलआउट कर पाया।
 

क्या है यह सर्विस?

जियोमार्ट की सेवाओं के लिए इच्छुक ग्राहकों को JioMart के WhatsApp नंबर 8850008000 अपने फोन के कॉन्टेक्ट में स्टोर करना होगा। यहां ग्राहकों को ऑर्डर के लिए जियोमार्ट द्वारा एक लिंक मिलता है। एक बार ऑर्डर प्लेस हो जाने के बाद कंपनी इसे व्हाट्सऐप पर एक ग्रॉसरी स्टोर से साझा करती है।

JioMartLite की वेबसाइट के मुताबिक, इसके बाद ग्राहकों को ऑर्डर का नोटिफिकेशन दिया जाता है और साथ ही स्टोर का विस्तृत ब्योरा दिया जाता है।

हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि इस सुविधा के तहत होम डिलीवरी नहीं की जाती। ऑर्डर प्लेस करने के बाद इस ऑर्डर को आप अपने नजदीकी किराना स्टोर से उपलब्ध कर सकते हैं।
 

गौरतलब है कि यह सुविधा कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पेश की गई थी, ताकि ग्रोसरी शॉपिंग के लिए लोगों को अपने घरों से बाहर न निकलना पड़े वह खरीद का सामान ऑनलाइन बुक करा ले और जब उनका सामान तैयार होगा, वह उसे अपनी नजदीकि किराना स्टोर से उपलब्ध कर सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioMart, Reliance
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »