Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी

दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर साल की तरह लाल किले पर होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 12:36 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली पुलिस संदिग्ध की पहचान करने के लिए Abhigyan App उपयोग कर रही है।
  • Abhigyan App फिंगरप्रिंट के जरिए डाटा मिला कर अपराधी की पहचान करती है।
  • अभिज्ञान ऐप नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम से लिंक है।

दिल्ली पुलिस Abhigyan App उपयोग कर रही है।

Photo Credit: Pexels/Vishal Adhikari

दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर साल की तरह लाल किले पर होने वाला है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते और भाषण देते हैं। दिल्ली सरकार और पुलिस इस पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले पर कई लेवल का सिक्योरिटी कवर किया गया है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली पुलिस भीड़ में संदिग्ध और वांछित लोगों की पहचान करने के लिए Abhigyan App उपयोग कर रही है और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) वाली वैन लगा रही है। आइए जानते हैं कि अभिज्ञान ऐप क्या है और कैसे काम करती है।

अभिज्ञान ऐप (Abhigyan App) क्या है?

Advertisement

Abhigyan ऐप को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा तैयार किया गया है। यह एडवांस मोबाइल ऐप सुरक्षा एजेंसियों को सिर्फ 35 सेकंड में मौके पर ही फिंगरप्रिंट स्कैन करके किसी भी संदिग्ध या पुराने अपराधी की पहचान करने में मदद करता है। सुरक्षा को बेहतर बनाते हुए लोगों की जांच के लिए पहली बार अभिज्ञान ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस ऐप में एक करोड़ से ज्यादा अपराधियों का डेटाबेस है और पुलिसकर्मी रैंडम तरीके से चुने गए लोगों के फिंगरप्रिंट लेने के लिए हैंडहेल्ड डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

अभिज्ञान ऐप (Abhigyan App) कैसे करती है काम

अभिज्ञान ऐप  नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) से लिंक है।
पुलिसकर्मी गश्त या वाहन जांच के दौरान पोर्टेबल स्कैनर की मदद से फिंगरप्रिंट ले सकते हैं।
अभिज्ञान ऐप से फिंगरप्रिंट की जांच कुछ ही सेकंड में डेटाबेस से हो जाती है।
फिंगरप्रिंट मैच होने पर अगर लाल साइन आता है तो व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसकी जानकारी स्क्रीन पर नजर आती है।
फिंगरप्रिंट मैच होने पर अगर हरा साइन आता है तो इसका मतलब है कि कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Advertisement

अभिज्ञान ऐप और FRS टेक्नोलॉजी भीड़ में संदिग्ध लोगों की पहचान करने में काफी मदद कर रही है। CCTV सर्विलांस, फेशियल रिकग्निशन, फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन और एंटी-ड्रोन सिस्टम से हाई-प्रोफाइल राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सभी संदिग्ध गतिविधि को मॉनिटर किया जा रहा है। बिना पता चले न रह जाए। लाल किले और उसके आस-पास के इलाकों को मॉनिटर करने के लिए करीब 1 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें FRS-इनेबल्ड कैमरे भी शामिल हैं। इसके अलावा इलाके में हाई-रेजॉल्यूशन कैमरों से लैस FRS वैन भी तैनात की गई हैं। ये वैन भीड़ में चेहरों को स्कैन करती हैं और उन्हें उपलब्ध डेटाबेस से मिलाती हैं। अगर कोई वॉन्टेड या संदिग्ध व्यक्ति मिलता है, तो सिस्टम अलर्ट जारी करता है और तुरंत जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम को जानकारी भेजता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.