7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए Realme Narzo 50A और Narzo 50i स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 50A के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 11,499 रुपये है। वहीं, Realme Narzo 50i के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 सितंबर 2021 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50A और Narzo 50i को भारत में लॉन्च किया गया है
  • Realme Narzo 50A में 6,000mAh बैटरी के साथ मिलती है 4GB तक रैम
  • 4GB तक रैम और Unisoc प्रोसेसर से लैस है सस्ता Realme Narzo 50i स्मार्टफोन

Realme Narzo 50A की भारत में कीमत 11,499 रुपये से शुरू होती है

Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i स्मार्टफोन शुक्रवार को भारत में Realme Band 2 फिटनेस बैंड और Smart TV Neo 32-inch के साथ लॉन्च किए गए। रियलमी नार्ज़ो 50आई की तुलना में नार्ज़ो 50ए ज्यादा प्रीमियम मॉडल है। इसमें 6,000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है और यह MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। दूसरी ओर, रियलमी नार्ज़ो 50आई में 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है और यह Unisoc 9863 चिपसेट पर काम करता है।
 

Realme Narzo 50A, Realme Narzo 50i price in India, sale

Realme Narzo 50A के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 11,499 रुपये है। वहीं, इसका 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 12,499 रुपये में आता है। फोन को ऑक्सीजन ब्लू और ऑक्सीजन ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Realme Narzo 50i के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। इस फोन को मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

रियलमी नार्ज़ो 50ए और रियलमी नार्ज़ो 50आई की सेल 7 अक्टूबर दोपहर 12 बजे (मध्यरात्रि) से Realme.com, Flipkart और अन्य प्रमुख रिटेल चैनल्स के जरिए उपलब्ध होंगे।
 

Realme Narzo 50A specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Realme Narzo 50A स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.5-इंच का HD+ (720x1,600 pixels) वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ARM Mali-G52 GPU और 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। कैमरा फीचर्स में सुपर नाइटस्केप, नाइट फिल्टर, ब्यूटी मोड, एचडीआर, पैनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, स्लो मोशन और एक्सपर्ट मोड शामिल हैं। फोन में  f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Advertisement

Realme Narzo 50A में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में 53 दिन का स्टैंडबाय, 48 घंटे का कॉलिंग, 111 घंटे का Spotify, 27 घंटे  का YouTube, 26 घंटे का WhatsApp और 8 घंटे का गेमिंग करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, ब्लूटूथ 5 और डुअल-सिम स्लॉट शामिल हैं। फोन का वज़न 207 ग्राम है और इसका डायमेंशन 164.5x75.9x9.6mm है।
 

Realme Narzo 50i specifications

Realme Narzo 50i की बात करें,  तो फोन में 89.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलता है और यह Unisoc 9863 चिपसेट पर काम करता है। इसके स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन f/2.0 अपर्चर वाले 8-मेगापिक्सल AI रियर कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाले 5-मेगापिक्सल AI सेल्फी कैमरे से लैस है।
Advertisement
 

Realme Narzo 50i में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 43 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। इसका वज़न 195 ग्राम है और यह Android 11 पर आधारित Realme UI Go वर्ज़न पर चलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 आदि मिलते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Slow charging
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Black and White Lens + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  2. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  4. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  5. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  6. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  7. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  9. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.