दूरदराज के 500 रेलवे स्टेशनों पर लगाये जाएंगे वाईफाई बूथ

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 मार्च 2017 00:05 IST
ख़ास बातें
  • रेलवे करीब 500 स्टेशनों पर वाईफाई हॉटस्पॉट बूथ स्थापित करेगी
  • इन वाईफाई बूथों को रेलवायर साथी का नाम दिया गया है
  • ये डिजिटल इंडिया के लिए पीसीओ की तरह काम करेंगे
दूरदराज के इलाकों में संपर्क मुहैया कराने के लक्ष्य के साथ रेलवे करीब 500 स्टेशनों पर वाईफाई हॉटस्पॉट बूथ स्थापित करेगी ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं समेत ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिल सके।

इन वाईफाई बूथों को रेलवायर साथी का नाम दिया गया है और ये डिजिटल इंडिया के लिए पीसीओ की तरह काम करेंगे और लोगों को ई कॉमर्स, ऑनलाइन बैंकिंग, ट्रेन के लिए ई टिकटिंग तथा बस सेवाओं जैसी अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करने में मदद करेंगे।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवायर साथी का लक्ष्य दूरदराज के इलाकों में संपर्क सुविधा और साथ ही ग्रामीण इलाकों में नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराना है।

गूगल के साथ मिलकर रेलवे करीब 400 स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सेवा उपलब्ध करा रहा है। इस योजना से संपर्क के साथ-साथ नौकरियां भी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि इस योजना के मई से चालू होने की संभावना है।
Advertisement

रेलवायर साथी एक वाईफाई उद्यमिता मॉडल है जहां बेरोजगार युवकों खास तौर पर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा सकता है। यह वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने में मदद कर सकता है तथा ऑनलाइन सेवाओं के लिए एक प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराएगा जिससे व्यापार करना आसान होगा।

रेलवे की दूरसंचार शाखा रेलटेल इस योजना को देशभर में लागू करेगी।
Advertisement

रेलवायर साथी से प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं के बारे में सूचना प्रसारित करने में मदद मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Railwire Saathi, RailTel, RailWire, Internet, India, Indian Railways
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.